/bansal-news/media/media_files/2025/12/21/new-year-2026-rashifal-dhanu-makar-kumbh-meen-2025-12-21-13-58-54.jpg)
New Year Rashifal Horoscope Dhanu Makar Kumbh Meen 2026 : 1 जनवरी बुधवार से नया साल (New Year 2026) शुरू हो रहा है। हर किसी की जानने की इच्छा होती है कि आने वाला भविष्य उनके लिए क्या लेकर आएगा। तो ऐसे में च​लिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि नया साल 2026 का वार्षिक राशिफल (New Year Rashifal 2026) आपके लिए कय खास लेकर आएगा।
ज्योतिषीय गणना (Jyotish) के अनुसार राशिफल 2026 में धनु को सफलताएं मिलेंगी तो वहीं मकर राशि वालों के करियर में उछाल आएगा। पढ़ें धनु (Dhanu New Year Horoscope) , मकर (Makar New Year Horoscope), कुंभ (Kumbh New Year Horoscope), मीन (Meen New Year Horoscope) का वार्षिक राशिफल 2026 (Varshik Rashifal 2026) ।
धनु राशि वार्षिक राशिफल (ये, यो, भा, भी, भू, भे, फा, ढा, ध)
(Dhanu Varshik Rashifal 2026)
धनु राशि ( Dhanu New Year Rashifal 2026 ) वालों के लिए नया साल सफलताएं लेकर आएगा। इनके लिए वर्ष 2026 गुरु के प्रभाव एवं अन्य ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से उत्तरोत्तर सफलता दिलाएगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपको अचानक ससुराल पक्ष से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हे। तो आपको सफलता मिल सकती है। फरवरी-मार्च के महीने में आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको अचानक संतान की ओर से चिंता पक्ष की चिंता सता सकती है।
हो सकता है परिवार में आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक कार्य के लिए आपको घर के दूर कहीं जाना पड़ सकता है। अनिद्रा, अनियमित दिनचर्या से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में आपका व्यय हो सकता है। इसका असर आपके जीवन पर पड़ सकता है। इससे जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। शेयर से लाभ मिलने की संभावना बलवती है। दूर प्रवास के साथ स्थानांतरण के संकेत हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जिससे लोकप्रियता बढ़ेगी। गुरु का प्रभाव आपके जीवन में कुछ अनावश्यक तनाव भी बढ़ा सकता है। वर्ष के दूसरे पक्ष में यानी अगस्त-सितंबर के महीने तक आपके जीवन में सफलताओं का क्रम बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
नवंबर-दिसंबर के महीने में परिवार में गृह, भूमि, वाहनादि सुख सुविधाओं पर या मांगलिक कार्यों पर आकस्मिक खर्च हो सकता है। हो सकता है इन महीनों में आप घर पर सोलर पैनल लगाने की प्लानिंक करें। रुके हुए कार्यों में आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल जाए। यदि आप किसान हैं तो आपको कृषि कार्य में लाभ मिलेगा। कृषि भूमि को खरीदने या बेचने का विचार ​बना सकते हैं। ये आपको आर्थिक लाभ के साथ मजबूती दे सकता है। आपको प्रतिदिन गुरु मंत्र का जाप करने की सलाह इस वर्ष दी जा रही है। पुखराज धारण करने से लाभ होगा।
मकर राशि वार्षिक राशिफल (भो, जा, जी, खा, खी, खु, खो, गा, गी)
(Makar Rashi Varshik Horoscope 2026)
मकर राशि वालों के लिए नया साल 2026 विकास का वर्ष रहेगा। गुरु एवं केतु के प्रभाव से परिवर्तन के योग बनेंगे। करियर के लिहाज से साल सफलताएं लेकर आएगा। निजी रिश्तों में स्थिरता आएगी। वर्ष 2026 की शुरुआत में आपको कई सफलताएं प्राप्त होंगी।
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है। हो सकता है इस वर्ष मांगलिक कार्य के चलते प्रवास पर जाने के योग बन रहे हैं।
अप्रैल के महीने मे अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन इस महीने विवाद भी बढ़ सकते हैं। जिससे मानसिक अशांति से आपकी शारीरिक ऊर्जा पर असर पड़ेगा। यदि आप (Makar New Year Rashifal 2026) किसी राजनैतिक पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं तो इस वर्ष आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज सेवा में आपके काम को योगदान बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के साथ साथ ट्रांसफर भी मिल सकता है। जुलाई-अगस्त माह में अनुभव से लाभ मिलेगा। धैर्य से पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
व्यापार, नौकरी में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। पर इसके बाद आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। करियर में उन्नति एवं वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। यदि लव लाइफ में तो बातचीत से समस्याएं दूर होंगी। हालांकि इससे आपको असंतोष हो सकता है। यदि आप व्यापार एवं कृषि कार्यों में श्रमिक संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
साल के अंत में नवंबर-दिसंबर माह में ग्रहों का प्रभाव आपके व्यापार, व्यवसाय को प्रभावित कर सकता है। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के योग से आर्थिक आधार मजबूत होने के संकेत हैं। कृषि, शेयर एवं रियल एस्टेट बाजार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हनुमंत आराधना, नीलम या लहसुनिया धारण करना एवं वृक्षारोपण उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल (नाम के अक्षर: गू, गे, गो, दा, सा, या)
(Kumbh Rashi Varshik Horoscope 2026)
इस साल कुंभ राशि वालों (Kumbh New Year Rashifal 2026) पर शनि की साढ़ेसाती और राहु का असर देखने को मिलेगा। इसलिए बीच-बीच में परेशानियां आती रहेंगी, लेकिन राहत के रास्ते भी खुलते रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों की वजह से तनाव झेलना पड़ सकता है, हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अंत में काम बन जाएगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए फरवरी और मार्च का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। सहकर्मियों से बेवजह विवाद हो सकता है, लेकिन अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। व्यापार या उद्योग से जुड़े लोगों को अपने तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा और समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
इस साल मांगलिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। अप्रैल महीने में नया घर या वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे खर्च बढ़ सकता है और बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।
दोस्तों और जान-पहचान वालों की मदद से लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश से भी फायदा होने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर की संभावना बन रही है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान कामकाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
उच्च शिक्षा के लिए दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ परिणामों के लिए नीलम या गोमेद धारण करें, शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें, काली उड़द का दान करें और फलदार पेड़ लगाएं।
मीन राशि वार्षिक राशिफल (नाम के अक्षर: दी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ, त्र)
(Meen Rashi Varshik Horoscope 2026)
मीन राशि वालों के लिए नया साल 2026 (Meen New Year Rashifal 2026) मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और द्वादश राहु का असर पूरे साल रहेगा। इसके चलते कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन नौकरी, व्यापार और दूसरे क्षेत्रों में लाभ के मौके भी मिलते रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बेवजह तनाव झेलना पड़ सकता है और पुराने कामों का फल मनचाहा न मिलने से निराशा हो सकती है।
उद्योग और व्यापार में मशीनरी से जुड़ी परेशानियां आपको आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के साथ ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। यदि आप खेती-किसानी से जुड़े हैं तो आपको अप्रैल से जून के बीच परेशानी हो सकती है।
इस साल मांगलिक कार्यों में खर्च ज्यादा रहेगा। विदेश यात्रा से किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। नया कारोबार, शोरूम या बिजनेस शुरू करने के योग बन रहे हैं, लेकिन साझेदारी में काम करने वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा।
अक्टूबर-नवंबर के दौरान समाज सेवा से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। नया घर लेने के साथ जीवनसाथी का सुख भी बढ़ेगा। लग्ज़री चीजों की खरीदारी के योग हैं। व्यापार, नौकरी या खेती से जुड़े लोगों को परेशानियों के बावजूद अच्छी सफलता मिलेगी।
विदेश गए परिवार के किसी सदस्य की वापसी हो सकती है। मेहनत और एकाग्रता के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी की अचानक तबीयत बिगड़ सकती है। जोड़ों में दर्द और शुगर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। ज्योतिषीय उपाय में शुभ फल पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और नीलम या पुखराज धारण करना लाभदायक रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें