Advertisment

Aaj ka Rashifal 5 february 2026: तुला वाले महिला सहकर्मी से रहें सावधान, कन्या वाले फैसलों में जल्दबाजी से बचें, सिंह-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 5  Feb Singh Kanya Tula Vrashchik dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 5 Feb 2026 Guruvar Thrusday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  5 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  गुरुवार  को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों का गुरुवार को दिन मौजमस्ती में बीतेगा। 5 फरवरी का दिन आपके लिए उत्साह भरा दिन रहेगा। आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा पर ऐसा नहीं है कि आप काम के प्रति लापरवाही करने लगें। जीवनसाथी की सलाह से आप व्यापार शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद खत्म होगा। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी भी तरह के फैसले में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जा रही है। परिवार के साथ आप समय बिता पाएंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके  विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें :Surya Gochar 2026: सूर्य किसकी चमकाएंगे किस्मत, 13 मार्च तक का समय किसके लिए होगा लकी, चेक करें अपनी राशि 

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मान-सम्मान बढ़ाएगा। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद फंसा है तो वह सुलझेगा। अगर नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको ऑफिस में महिला सहकर्मी से सावधान रहना होगा। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों को गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आपका सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। हो सकता है आपको परिवार में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़े। जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Budh Gochar Kumbh 2026 Effect: यदि आपकी राशि भी है वृश्चिक, कर्क और मीन, तो हो जाएं सतर्क, 22 मार्च तक अच्छे नहीं संकेत

Advertisment
jyotish Astrology dainik rashifal daily horoscope Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें