Advertisment

Surya Gochar 2026: सूर्य किसकी चमकाएंगे किस्मत, 13 मार्च तक का समय किसके लिए होगा लकी, चेक करें अपनी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar Kumbh 13 Feb 2026 Effec

Surya Gochar Kumbh Sankranti 13 Feb 2026 Effect: इस महीने 13 फरवरी को एक बार फिर सूर्य की चाल बदलेगी। 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर किसे शुभ और किसे अशुभ (Sun Transit Effect) हो सकता है जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से। 

Advertisment

सूर्य गोचर का मेष से लेकर मीन राशि पर असर 

मेष राशि पर सूर्य गोचर का असर 

सूर्य गोचर इन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ दिलाएगा। आपको धन आने का मामूली योग बनते दिख रहा है। आपकी संतान को लाभ हो सकता है। संतान से आपके सहयोग भी मिल सकता है। 

वृष राशि पर सूर्य गोचर का असर 

वृष राशि वालों के लिए ये समय सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपके माता पिता को स्वास्थय लाभ होगा। आपके पिता को कष्ट हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में आप सावधान रहने की जरूरत है। 

मिथुन राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मिथुन राशि वालों को भाग्य से कोई साथ नहीं मिलेगा। आपकी सफलता में कमी आ सकती है। हालांकि आपके पराक्रम में और क्रोध में वृद्धि हो सकती है। 

Advertisment

कर्क राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कर्क राशि वालों के पास धन आने के उत्तम आने के योग हैं। आपको दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। 

सिंह राशि पर सूर्य गोचर का असर 

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके लिए खाने पाने का ध्यान देना होगा। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

कन्या राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कोर्ट कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। तभी आपको कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको रिस्क लेने से बचना होगा। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान सावधान रहें। 

Advertisment

तुला राशि पर सूर्य गोचर का असर 

तुला राशि के जातकों को सूर्य गोचर से लाभ होगा। चूंकि तुला सूर्य की नीच राशि है ऐसे में सूर्य को गोचर आप पर मिलाजुला असर दिखाएगा। आपको पास धन आने की उम्मीद है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। 


वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का असर 

वृश्चिक राशि वालों में नौकरीपेशा वालों को कार्यालय में लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।  आपकी माता को कष्ट हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें। 

धनु राशि पर सूर्य गोचर का असर 

धनु राशि वालों को कुंभ संक्रांति के दौरान लाभ मिलेगा। आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। परिवार में भाइयों से तनाव हो सकता है। 

Advertisment

मकर राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मकर राशि वालों के लिए एक महीना सतर्क रहना होगा। आपको दुर्घटनाओं से आपका बचाव मिलस हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। जिससे आपकी आर्थििक स्थिति में गिरावट आ सकती है। 

कुंभ राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कुंभ राशि वालों को कुंभ संक्रांति का एक महीना सेहत के नजरिए से लाभ कारी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।  लेकिन आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। 

मीन राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मीन राशि वालों के लिए दिन कुंभ संक्रा​ंति के 30 दिन मिलाजुला रहेगा। आपको शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप विशेष प्रयास करेंगे तो वे भी  पराजित होंगे। हालांकि कोर्ट कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क न लेने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें : Shukra Budh Rahu Trigrahi Yog: मित्र की राशि में शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, राहु-बुध के साथ युति से कौन सी राशियाँ होंगी मालामाल

Surya Gochar 2026 Surya Gochar 2026 Effect surya gochar Kumbh 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें