Advertisment

Holi Rashifal 4 March 2026: कन्या को मिल सकता है प्रमोशन और इंसेंटिव, तुला वाले उधारी देने से बचें, सिंह वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 4 March 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal astrology Hindi news

Holi 4 March Aaj ka Rashifal 2026  Budhvar Wednusday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  4 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह (Leo) राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के बुधवार का दिन व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। ​आपकी डिसीजन पावर बढ़ेगी। इससे लोग आपकी ओर खिचे चले जाएंगे। कोई नया स्टार्टअप करने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ रहेगा। Career में आपको मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े हैं तो आपके ​लिए बुधवार 4 मार्च का दिन समाज से संबंध बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यालय में सहयोगियों के साथ होली का जश्न मना पाएंगे। पैसा सेव करने में आप सफल होंगे। आपके पुराने निवेश मैच्योर हो सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। बुधवार को आप खुलकर अपनी बातें दूसरों से जाहिर कर पाएंगे। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा (Golden) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल देने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। मन आपका मानसिक तनाव दे सकता है। सारी चिंताएं आपकी दूर होगीं। बुधवार का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रमोशन और इंसेंटिव को लेकर आपको गुड न्यूज मिल सकती है। बजट पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के सहयोग से आपका तनाव कम होगा। आपका लकी कलर 3 और लकी रंग हल्का हरा (Light Green) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको पक्षियों को दाना डालें और किसी जरूरतमंद को मिठाई खिलाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  Holi Rashifal 4 March 2026: होली पर धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर वाले रहें संभलकर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल 

Advertisment

तुला (Libra) दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन लाभ और उन्नति लेकर आएगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में आपके संबंध सुधरेंगे। आपकी कार्य की शैली की प्रशंसा होगी। नई जॉब बदलने के ​दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड से लाभ मिल सकता है। आपको बात दें दिन आपके लिए अचानक धन देने वाला रहेगा। उधारी देने से आपको कल बचना होगा। 

आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर आसमानी नीला (Sky Blue) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको देवी लक्ष्मी को गुलाबी गुलाल और इत्र भेंट करने की सलाह दी जा रही है। 

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। काम को लेकर बहुत गंभीर हो सकते हैं। बड़ों की सलाह आपके भविष्य में काम आएगी। सरकारी नौकरी वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में कोई  नई प्लानिंग आपके काम आ सकती है। आपके पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। निवेश के लिए दोपहर के बाद का समय अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लव लाइफ स्थिर रहेगी। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। भारी वजन उठाने से बचें। आपका लकी कलर केसरिया लकी नंबर 9 रहेगा। 
ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Holi Kids Cloth Totke: होली के बाद बच्चों के कपड़ों का क्या करना चाहिए, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बच्चों पर हो सकता है बुरी नज़र का असर 

Holi Rashifal 4 March 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें