/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/aaj-ka-rashifal-4-march-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-2026-03-03-15-53-48.jpg)
Holi 4 March Aaj ka Rashifal 2026 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 4 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए होली का ​दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। इस दिन चंद्रमा दोपहर तक आपके भाग्य भाव में रहने के कारण लंबी दूरी की यात्रा के योग बनाएगा। आप किसी धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज कल्याण के कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा।
शिक्षा या कंसल्टिंग का काम करते हैं तो बुधवार का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। नई जॉब के लिए कोई कहीं से कॉल आ सकती है। यदि आप बिजनिस मैन हैं तो आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं।
धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। जो पहले निवेश किया था वह अब लाभ दिलाएगा। हालांकि खर्चों में आपकी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मांगलिक कार्यों पूरे होंगे। बुधवार को राहुकाल में लेन-देन से बचने कीी सलाह आपको दी जा रही है। रिश्तों में आपकी मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर कसते हैं।
आपका लकी कलर पीला लकी नंबर 3 रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीले फूल और पीला गुलाल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मकर (Capricorn) राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। ज्योतिष के अनुसार आपका आठवा भाव कार्यों में रुकावटें ला सकता है। आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि आपके रुके हुए काम अचानक पूरे होते चलेंगे। आपको कार्यालय में सहकर्मियों के साथ संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। वाद विवादों से दूर रहें। हालांकि दोपहर के बाद व्यापार में तेजी आ सकती है। व्यापार में आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं। Finance के मामलों में जोखिम लेने से बचें। उधारी न दें और न लें। अचानक आपके खर्च बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ बहस न करें तो ही अच्छा है। आपका लकी कलर नेवी ब्लू (Navy Blue) और लकी नंबर 8 रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव के सामने दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है। 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करने से लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन साझेदारी और सामाजिक संबंधों के लिहाज से सहीं रहेगा। सातवें भाव का चंद्रमा आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। व्यापार में आपके पार्टनर के साथ अच्छे होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनरशिप में चल रहे काम आपको बुधवार को मुनाफा दे पाएंगे। Career में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। डिजाइनिंग से जुड़े स्टूडेंट 4 मार्च को कुछ नया और यूनिक क्रिएटिव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और फल बांटने की सलाह दी जा रही है।
मीन (Pisces) दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सफलता दिलाएगा। छठे भाव का चंद्रमा विरोधियों और पुरानी बीमारियों से बचाएगा। पुराने कर्ज से आपको छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेस में कॉम्पटीटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। उन्नति के नए रास्ते आपके जीवन में खुलेंगे। बैंक बैलेंस आपका बढ़ेगा। पुराने निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो लाभ होगा। Love लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। जीवन साथी का सामना मिलेगां घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है। ज्यादा उत्साह में आकर खान-पान को न बिगाड़ें। बुधवार को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर सुनहरा पीला (Golden Yellow) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केसर का तिलक लगाने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us