/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/holi-cloths-buri-nazar-kids-2026-03-03-13-12-32.jpg)
Holi Kids Cloth Totka Vastu Tips: इस बार होली 4 मार्च (Holi Date 4 March) को खेली जाएगी। रंगों का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन रंगों में रंगे कपड़ों को अक्सर लोग इस्तेमाल न कर पाने के चलते या तो फेक देते हैं या किसी को दे देते हैं। ऐसे में यदि आप बच्चों के कपड़ें किसी और को देते हैं ये आप गलत कर रहे हैं। हिन्दू धर्म और वास्तु के अनुसार छोटे बच्चों के कपड़े किसे देना चाहिए किसे नहीं, यदि दे रहे हैं तो इससे पहले आपको क्या सावधानी रखनी है जानते हैं।
बच्चों के रंगे कपड़े किसी और को देना चाहिए या नहीं
होली के रंगे कपड़ों को डिटॉल (Dettol ) या नमक (Namak ke Totke) से अच्छी तरह धो लें। वैसे तो बच्चों के कपड़े किसी को देना नहीं चाहिए। लेकिन यदि आप दे भी रहे हैं तो पहले इसे अच्छी तरह से भूलकर भी इसे किसी जान पहचान वालों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से हो सकता है वो इन कपड़ों को आधार बना कर आपके बच्चों के साथ कुछ गलत करने की कोशिश करें। उनको बुरी नज़र (Buri Nazar Door Karne ke Upay) लग सकती है. ऐसा माना जाता है कि टोटका करने के लिए बच्चों के कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि किसी रिश्तेदारों को कपड़े न दें। किसी अपरिचित व्यक्ति को दिए जा सकते हैं।
बच्चों के कपड़े देने से पहले क्या करना चाहिए
ऐसा माना जाता है कि नमक नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाता है। यहीं कारण है कि नजर उतारने के लिए नमक का उपयोग किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपने छोटे बच्चों के कपड़े किसी को देते हैं तो उसके पहले उसे नमक के पानी में धो लें। इससे उसकी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। अगर देने वाले हैं तो उसे धोकर सुखाकर ही किसी और को दें।
हो सकता है ये असर (HOli Kids Cloth Giving Side Effect)
अगर कोई आपके बच्चों पर टोटका आजमाता है तो बच्चे जिद्दी हो जाते हैं, उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता (Kids Study Vastu Tips) है। उनका स्वास्थ्य गड़बढ़ होने लगता है। वो आपका कहना नहीं मानेंगे इसलिए इस दौरान जहां तक संभव हो बच्चों के कपड़े किसी को न दें।
नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us