Advertisment

Holi Rashifal 4 March 2026: मेष के घर आ सकते हैं मेहमान, वृष की वाणी से बनेंगे काम, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 4 March 2026   mesh vrash mithun kark  Dainik Rashifal astrology Hindi news

Holi 4 March Aaj ka Rashifal 2026  Budhvar Wednusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 4 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के रंगों का त्योहार नई उमंग और जोश भरा रहेगा। पंचम भाव का चंद्रमा आपकी क्रिएटिविटी को चरम पर लेकर जाएगा। बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र में भागदौड़ कम कराएगा। इवेंट मैनेजमेंट, केटरिंग या रंगों के थोक व्यापार से जुड़े लोगों के लिए 4 मार्च रिकॉर्ड तोड़ बिक्री कराएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नेटवर्किंग पर ध्यान देना होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। शाम को अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। तली भुनी चीजों से आपको परहेज करना होगा। आपका लकी नंबर 1, और लकी कलर सुर्ख लाल (Bright Red) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी के चरणों में गुलाल अर्पित कर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

वृष (Taurus) दैनिक राशिफल 

वृष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। घर की सजावट और मेहमानों के स्वागम में आप व्यस्त  रहेंगे। आपकी मधुर वाणी से बिगड़ते काम बन जाएंगे। पारिवारिक रिश्तों को सुधारने में जादू की तरह काम करेगी। करियर में उछाल देखने को मिलेगा। कला, डिजाइन और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को कोई नए मौके हाथ लगेंगे। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर क्रीम/सफेद (Cream/White) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां लक्ष्मी को मिश्री और सफेद गुलाल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  Holi Kids Cloth Totke: होली के बाद बच्चों के कपड़ों का क्या करना चाहिए, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बच्चों पर हो सकता है बुरी नज़र का असर 

Advertisment

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन साहस और पराक्रम भरा रहेगा। आपकी राशि में तीसरे भाव का चंद्रमा भाई-बहनों और मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर कराएगा। यदि आप मीडिया, मार्केटिंग और राइटिंग फील्ड से जुड़े हैं तो आपको लिए बुधवार 4 मार्च का दिन शानदार रहने वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ें हैं तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। आपके पुराने बड़ा लाभ दे सकते हैं। राहुकाल में वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। 

स्वासथ्य आपका अच्छा रहेगा। एलर्जी से आपको सावधान रहना होगा। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकते हैं। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा (Green) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान गणेश को दूर्वा और हरा गुलाल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल 

कर्क वालों के लिए बुधवार को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। धन भाव का चंद्रमा आपको लाभ दिलाएगा। मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो बुधवार का दिन राहत भरा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर दूधिया सफेद (Milky White) रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान शिव का अभिषेक करने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Holi Rashifal 4 March 2026: होली पर धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर वाले रहें संभलकर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल 

jyotish Astrology Holi Rashifal 4 March 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें