/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/holi-bhai-dooj-kab-hai-4-ya-5-march-2026-2026-02-28-13-09-28.jpg)
Holi 4 March 2026 Duredi Bhai Dooj Date: इस बार होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के चलते होलिका दहन (Holika Dahan) की तिथि को लेकर लोगों में संशय रहा है। लेकिन इसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के असर के चलते होली खेली (holi dhulandi 2026) जाएगी या नहीं, इसे लेकर भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है। यदि आप भी इन सवालों के जबाव में उलझे हैं, अगर आपको नहीं पता है कि होली के बाद भाईदूज कब मनाई जाएगी तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।
चंद्र ग्रहण 3 मार्च को इसलिए धुरैड़ी मनेगी चार को
ज्योतिषाचार्य पंडित रामागोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार 2 मार्च को होलिका द​हन (Holika Dahan 2026) के दिन भद्रा (Bhadra Kaal) होने के कारण रात को भद्रा के पुच्छ काल में 1 से 2 बजे के बीच होलिका दहन का विधान है। क्योंकि दूसरे दिल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा इसलिए ग्रहण के दौरान होलिका दहन वर्जित है। इन दोनों परिस्थितियों के चलते भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन माना जाएगा। इसी के असर के चलते 3 मार्च को धुरैड़ी यानी रंगोत्सव चंद्र ग्रहण में वर्जित रहेगा। यानी धुरैड़ी 4 मार्च को मनाई जाएगी।
होली की भाईदूज कब है
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार होली के दूसरे दिन भाई दूज (Holi Bhai Dooj) मनाया जाता है। गणनाओं के अनुसार 4 मार्च को धुरैड़ी रहेगी। चूंकि 5 मार्च को द्वितीया तिथि में ही सूर्योदय होगाा इस​लिए इस दिन यानी भाई दूज मनाई जाएगी। ये पूजन दोपहर का माना जाता है इसलिए दोपहर 12 बजे पूजन करने के बाद भाईदूज का तिलक (Bhai Dooj Tilak Niyam) कर पाएंगे।
होली भाई दूज मुहूर्त
चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि: 4 मार्च को शाम 4:48 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वितीया तिथि आएगी।
चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि: 5 मार्च की शाम 5:3 मिनट तक रहेगी।
यह भी पढ़ें :
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us