Advertisment

Hindu Nav Varsh 2026: खतरनाक कालसर्प योग में हिन्दू नववर्ष की शुरुआत, अच्छे नहीं संकेत, क्या होगा राशियों पर असर

author-image
Preeti Dwivedi
Nav Samvatsar 2083 Hindu Nav Varsha

Hindu Nav Varsh 2026:  अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तो न्यू ईयर शुरू हो गया है लेकिन हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार हिन्दू नववर्ष की शुरुआत फरवरी के महीने में होने वाली है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 19 फरवरी (New Samvatsar 19 February 2083) से नया संवत्सर 2083 प्रारंभ होने जा रहा है। इस बार का नया संवत्सर खतरनाक योग लेकर आ रहा है। इसका रूप "रौद्र"  (Raudra Samvatsar) रहेगा। चलिए जानते हैं इस बार नए साल के मंत्रीमंडल में राजा-मंत्री (Hindu Mantra Manda) कौन होगा। 

Advertisment

हिन्दू नववर्ष कब से शुरू हो रहा है (Hindu Navvarsha kab se Hai) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल हिन्दू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च गुरुवार से हो रही है। इसके राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। 

इस बार नवरात्रि कितने दिन का होगा (Chaitra Navratri 2026) 

इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन की होगी। इसकी शुरुआत 19 मार्च को प्रतिपदा के साथ होगी। 26 मार्च को महाअष्टमी और 27 मार्च को श्रीराम नवमीं का त्योहार आएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन उत्तरभाद्र पद नक्षत्र, शुक्ल योग रहेगा। सूर्य का उदय मीन लग्न में होगा। तो वहीं मीन राशि में चंद्र, बुध और राहु रहेंगे। 

कालसर्प योग में नववर्ष की शुरुआत (Kalsarp Yog in Hindu Navvarsha) 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस साल हिन्दू नववर्ष की शुरुआत कालसर्प योग  में होगी। जो अच्छा नहीं माना जा रहा है। इसके असर से किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्षा को लेकर अच्छे संकेत नहीं हैं। 

Advertisment

रौद्र संवत्सर बढ़ा सकता है परेशानी 

ज्योतिष के अनुसार इस साल के संवत्सर का नाम रौद्र है। जिसे शिवजी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसके प्रभाव से जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक आपदा का अंदेशा बना है। इस साल अल्पवृष्टि के योग हैं। पृथ्वी का खनन उत्पादन कम होगा। राजा निष्ठुर रहेगा। यानी प्रजा को दिक्कत करेगा। मंगल के होेने से अग्नि प्रकोप की आशंका रहेगी। 

Holika Dahan Kab Hoga: होली पर भद्रा का साया, चंद्र ग्रहण डालेगा अड़ंगा, ज्योतिषियों का क्या है मत, कब जलेगी होली

राजा गुुरु क्या दिखाएंगे असर 

इस साल के राजा गुरु होने से प्रजा को दिक्कत नहीं होगी। रौद्र रूप होते हुए भी गुरु पृथ्वी पर उत्तम वर्ष के योग बनाएंगे। इससे फल मिलाजुला रहेगा। 

Advertisment

मंत्री मंगल क्या दिखाएंगे असर 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंत्री मंगल रोग पीड़ा कराएंगे। इससे चोर की घटनाएं बढ़ेंगी। अग्नि भय, पीडा होगी। जनपदों को सुख में प्राप्ति होगी। गायों में अल्प दुग्ध होगा। ब्राहृम अपने कर्म कांड में लगे रहेंगे। 

हिन्दू नववर्ष का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर 

पंचांग के अनुसार हिन्दू नववर्ष में गुरु और मंगल की स्थिति कुछ जातकों के लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस साल यानी हिन्दू नववर्ष में जिन जातकों पर शनि का प्रभाव है उन्हें सतर्क रहना होगा। जिसमें मेष, सिंह, धनु, कुंभ और मीन को कष्टकारी हो सकता है। इन लोगों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए हनुमानजी और शनि की आराधना करने से लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Kab se Hai: चैत्र नवरात्रि कब से है 18 या 19 मार्च, क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें महाअष्टमी रामनवमीं तिथि

Advertisment
New Samvatsar 2083 Hindu Nav Varsh 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें