Advertisment

Politics: BJP नेता का अनोखा वादा- "आप हमें वोट दें, बदले में हम आपको 50 रूपये में शराब देंगे"

Politics: BJP नेता का अनोखा वादा- "आप हमें वोट दें, बदले में हम आपको 50 रूपये में शराब देंगे" Politics: BJP leader's unique promise- "You vote for us, in return we will give you liquor for 50 rupees"

author-image
Bansal News
Politics: BJP नेता का अनोखा वादा-

Andhra Pradesh: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर राज्य के लोगों को पचास रुपये में शराब की बोतल देने का वादा किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सोमू वीरराजू (Somu Veerraju) ने मंगलवार को एक जनसभा में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाई एस आर कांग्रेस सरकार और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी की ओलाचना की।

यह भी पढ़े:- Automobile News: बस दो दिन और… नई कार खरीदने पर मिल रही है 5 लाख तक की छूट!

Advertisment

उन्होंने कहा कि प्रचुर संसाधन और लंबा समुद्र तट होने के बावजूद राजनीतिक शक्तियां राज्य का विकास करने में नाकाम रही हैं। वीरराजू ने राज्य में शराब की मंहगी कीमतों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मैं आपको बता रहा हूं कि राज्य में एक करोड़ लोग पीते (शराब) हैं। आप भाजपा को वोट दीजिए, हम आपको 75 रुपये में शराब देंगे। अगर अच्छा राजस्व रहा तो हम इसे महज 50 रुपये में देंगे (खराब शराब नहीं) यकीनन अच्छी वाली।’’

यह भी पढ़े:- Weather Update: कंपकंपाती ठंड से होगी नए साल की शुरुआत! IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

राज्य सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने लोगों से कहा कि एक माह में एक व्यक्ति औसतन 12,000 रुपये की शराब पीता है और जगन मोहन रेड्डी यह सारा धन इकट्ठा कर उन्हें योजनाओं के नाम पर वापस दे रही है। वीरराजू ने कहा कि भाजपा अमरावती को राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में जीत मिलने पर वह इसे तीन वर्ष में विकसित करेगी। अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।

Advertisment
Vijayawada somu veerraju speech somu veerraju sensational comments on liquor price somu veerraju press meet somu veerraju on liquor prices somu veerraju on liquor price somu veerraju on liquor somu veerraju on cheap liquor somu veerraju on ap liquor policy somu veerraju live somu veerraju latest news somu veerraju latest somu veerraju fires on chandrababu somu veerraju comments on ys jagan somu veerraju comments on tdp liquor policy somu veerraju comments on tdp leaders somu veerraju comments on liquor price somu veerraju comments on jagan somu veerraju comments on cm jagan somu veerraju comments on chandrababu somu veerraju comments somu veerraju liquor ban in andhra pradesh liquor bjp somu veerraju bjp mlc somu veerraju fires on tdp leaders bjp mlc somu veerraju bjp leader somu veerraju bjp chief somu veerraju on liquor syndicate bjp ap politics ap bjp president somu veerraju ap bjp chief somu veerraju andhra pradesh political news andhra pradesh news Andhra Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें