/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/new-poster-1-40-2026-02-07-18-08-25.jpg)
IRCTC Tour Package: अगर आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां इतिहास, शाही ठाठ, रेगिस्तान की रौनक और रंग-बिरंगी संस्कृति सब एक साथ देखने को मिल जाए, तो राजस्थान का यह टूर पैकेज आपके लिए परफेक्ट है।
IRCTC आपके लिए जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर का 5 रात और 6 दिन का खास टूर पैकेज लेकर आया है। जो आपको राजस्थान की शान, विरासत और रोमांच से रूबरू कराएगा।
राजस्थान की शाही विरासत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/heritage-2026-02-07-18-02-09.jpg)
जयपुर जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है, यह राजपूताना स्थापत्य और शाही महलों की पहचान है। वहीं जोधपुर सन सिटी/ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां मेहरानगढ़ किले और नीले घरों का अनोखा नज़ारा देखने को मिलेगा। तो जैसलमेर यानी गोल्डन सिटी में सुनहरे रेगिस्तान और सम सैंड ड्यून्स का रोमांच रहेगा। बीकानेर में जूनागढ़ किला और ऊंट पालन केंद्र है। यह टूर इतिहास, संस्कृति और एडवेंचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
टूर अवधि और सीटें
अवधि: 5 रात / 6 दिन
उपलब्ध सीटें: 20
रूट: जयपुर → जोधपुर → जैसलमेर → बीकानेर → जयपुर
यात्रा की डिटेल
Day 1: जयपुर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/whatsapp-image-2026-2026-02-07-18-01-49.jpeg)
जयपुर रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/एयरपोर्ट से होटल तक पिकअप मिलेगा।
घूमने की जगह
- हवा महल
- जंतर-मंतर
- सिटी पैलेस
रात का ठहराव जयपुर में।
Day 2: जयपुर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/jaipur-2026-02-07-18-02-55.jpg)
नाश्ते के बाद भ्रमण:
- जल महल
- नाहरगढ़ किला
- आमेर किला
रात जयपुर में।
Day 3: जोधपुर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/jaipur-2026-02-07-18-03-32.jpg)
नाश्ते के बाद जोधपुर के लिए प्रस्थान।
दर्शनीय स्थल:
- मेहरानगढ़ किला
रात जोधपुर में।
Day 4: जोधपुर – जैसलमेर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/jaisalmer-2026-02-07-18-04-04.jpg)
- उम्मेद भवन म्यूज़ियम
- जैसलमेर प्रस्थान
- शाम को सम सैंड ड्यून्स
रात जैसलमेर में।
Day 5: जैसलमेर – बीकानेर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/jodhpur-2026-02-07-18-04-38.jpg)
- जैसलमेर किला
- पटवों की हवेली
- वॉर म्यूज़ियम
बीकानेर के लिए प्रस्थान।
रात बीकानेर में।
Day 6: बीकानेर – जयपुर
- जूनागढ़ किला
- ऊँट पालन फार्म
- देशनोक करणी माता मंदिर
जयपुर ड्रॉप के साथ टूर समाप्त।
टूर पैकेज की कीमत (प्रति व्यक्ति)
अक्टूबर 2025 – मार्च 2026
स्टार्टिंग प्राइस: ₹17,740 से ₹61,180 तक
Etios / Dzire / Innova / Tempo Traveller – ग्रुप साइज के अनुसार अलग-अलग रेट्स।
ठहरने की व्यवस्था
जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में
स्टैंडर्ड | डीलक्स | लग्ज़री होटल्स उपलब्ध
(होटल उपलब्धता के अनुसार या समान श्रेणी में)
पैकेज में क्या शामिल है?
AC कैब से पिकअप–ड्रॉप और साइटसीइंग
- 5 दिन का नाश्ता
- होटल में AC रूम
- टोल, पार्किंग और टैक्स
आईआरसीटीसी स्टोर पैकेज की बुकिंग और जानकारी के लिए आप Email: [email protected] पर जाकर डिटेल में जानकारी लें सकतें हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us