Advertisment

Aaj ka Rashifal 8 February 2026: मेष वाले बच्चों की पढ़ाई पर दें ध्यान, वृष की नौकरी में हो सकते हैं बदलाव, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 8 February 2026  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 8 Feb 2026 Ravivar Sunday  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  8 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 8 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन आप कामों में उलझाएगा।  पुराने और रुके हुए काम निपटाने का दबाव बना रहेगा, जिससे कुछ घरेलू काम पीछे छूट सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में आपका सहयोग जरूरी होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 

आर्थिक मामलों में संडे का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा और अचानक धन लाभ के योग भी हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बस बोलचाल में संयम रखें।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

रविवार को आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी समझदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए संडे का दिन शुभ है। आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। किसी अहम काम के पूरे होने से मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

jyotish Astrology dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें