/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/breaking-news-live-update-7-feb-2026-2026-02-07-08-41-43.jpeg)
Breaking News Live Update 7 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/mathura-contenar-2026-02-07-08-43-37.jpg)
यूपी के मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंदा दिया है। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। तो वहीं एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस से यात्री उतरकर नीचे खड़े थे। बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रहा थी।
- Feb 07, 2026 23:13 IST
आगरा के होटल में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी, सभी सुरक्षित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/agra-building-fire-break-out-2026-02-07-23-12-32.jpg)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल में अचानक आग लग गई, जिससे वहां ठहरे यात्रियों और स्टाफ में अफरातफरी मच गई। लोग सामान छोड़कर सीढ़ियों से बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- Feb 07, 2026 23:10 IST
कोटा में इमारत गिरने के बाद रेसक्यू ऑपरेशन जारी, 7 लोगो कों सुरक्षित बाहर निकाला
#WATCH | Rajasthan: A building collapsed in Kota, people feared trapped. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 7, 2026
Visuals from the spot. pic.twitter.com/R8IAEjViRjपिछले करीब डेढ़ घंटे से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक मलबे में फंसे 7 लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद राहत टीमें तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
- Feb 07, 2026 23:07 IST
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया, सिराज की घातक गेंदबाजी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/india-beats-usa-by-29-runs-2026-02-07-23-06-21.jpg)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज करते हुए यूएसए को 29 रनों से शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की दमदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 132 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने भी एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। भारतीय गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास से टीम इंडिया ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और जीत दर्ज की।
- Feb 07, 2026 22:21 IST
कोटा में इंदिरा विहार की इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- Feb 07, 2026 20:59 IST
सूर्यकुमार की कप्तानी पारी से भारत 161 तक पहुंचा, अमेरिका को मिला 162 रन का लक्ष्य
- Feb 07, 2026 20:40 IST
पश्चिम बंगाल में मतदाता प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने की मांग
The West Bengal Chief Electoral Officer has requested the Election Commission to extend the deadline until February 14th for hearings, submission of Forms 6, 7, and 8, document uploads, and disposal of applications. In other words, the West Bengal Chief Electoral Officer, Manoj…
— ANI (@ANI) February 7, 2026पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) मनोज कुमार अग्रवाल ने चुनाव आयोग से मतदाता संबंधी कार्यों की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने सुनवाई, फॉर्म 6, 7 और 8 जमा करने, दस्तावेज अपलोड करने और आवेदनों के निपटारे की अंतिम तारीख 14 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। इस प्रस्ताव के तहत मौजूदा प्रक्रिया को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने की बात कही गई है, ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके और आवेदन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
- Feb 07, 2026 19:57 IST
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हादसा, इंस्पेक्टर समेत कई लोग घायल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/faridabad-incident-2026-02-07-19-57-21.jpg)
हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
- Feb 07, 2026 19:12 IST
USA ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी, भारत को बैटिंग का न्यौता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/india-vs-usa-2026-02-07-19-11-02.jpg)
मैच में भारतीय टीम की पारी का आगाज हो चुका है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं। ईशान किशन हालिया मुकाबलों में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। इसी वजह से संजू सैमसन को इस मैच में बाहर बैठना पड़ा है। टीम प्रबंधन ने मजबूत शुरुआत के इरादे से यह संयोजन चुना है।
- Feb 07, 2026 17:23 IST
पीयूष गोयल: gems and diamonds निर्यात पर जीरो ड्यूटी
"Zero duty on export of gems and diamonds": Piyush Goyal hails India-US deal framework
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/CgE6wxhxwE#PiyushGoyal#Gems#Diamonds#TradeDealpic.twitter.com/IbVgYLdxsgभारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को भारत के लिए बड़ी आर्थिक सफलता माना जा रहा है। इस समझौते के तहत अब भारतीय रत्न और हीरा (gems and diamonds) के अमेरिका निर्यात पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। इससे वह सेक्टर फिर से रफ्तार पकड़ सकता है, जो 2023 के बाद ऊंचे टैरिफ और लगभग 20 प्रतिशत तक गिरावट के दबाव में था।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को आपसी लाभ पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि यह करार पूरी तरह reciprocity के सिद्धांत पर टिका है। रत्न और हीरे के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल्स (pharmaceuticals), स्मार्टफोन (smartphones) और कई कृषि उत्पादों जैसे मसाले (spices) और मेवे (nuts) पर भी अमेरिका में जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा।
हालांकि, समझौते के तहत कुछ भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका ने 18 प्रतिशत तक का टैरिफ बरकरार रखा है। इसमें मुख्य रूप से टेक्सटाइल (textiles) जैसे चुनिंदा उत्पाद शामिल हैं। सरकार का कहना है कि संवेदनशील वस्तुओं को जानबूझकर इस फ्रेमवर्क से बाहर रखा गया है, ताकि भारतीय किसान और एमएसएमई (MSMEs) के हित सुरक्षित रहें।
- Feb 07, 2026 17:19 IST
2027 चुनाव से पहले मायावती का पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश
"Tactics, conspiracies hatched to weaken BSP": Mayawati to hold party workers meeting in run-up to 2027 UP polls
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/8vdpmyK0Sm#Mayawati#BSP#UttarPradeshpic.twitter.com/yHypv6A5wfबहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने पार्टी को कमजोर करने की कथित साजिशों का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें लगातार BSP की आवाज दबाने और उसके जनाधार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पार्टी इससे विचलित होने वाली नहीं है। इन हालात के बीच मायावती ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने का संकेत दिया है।
मायावती ने राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने का ऐलान किया है, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को फिर से सक्रिय करना और जमीनी स्तर पर समर्थन मजबूत करना बताया जा रहा है। हालिया चुनावी झटकों के बाद यह बैठक BSP के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक BSP संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने में जुटी है। सदस्यता सत्यापन अभियान (membership verification drive) के चलते संगठनात्मक कामकाज में आई देरी को अब दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी अपने सामाजिक दायरे को विस्तार देने की रणनीति पर भी काम कर रही है।
- Feb 07, 2026 17:15 IST
मलेशियाई दौरे पर पीएम मोदी - “यह विशेष आत्मीयता भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाती है”
"This special gesture reflects his love, respect for India": PM Modi on Malaysian PM receiving him, sharing car ride
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/qEgQbFWsd2#PMModi#bilateralvisit#AnwarIbrahim#Malaysiapic.twitter.com/Q1kUs12tw5“यह विशेष आत्मीयता भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाती है”: प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री द्वारा स्वागत और कार यात्रा साझा करने पर कहा
- Feb 07, 2026 15:04 IST
US ट्रेड डील में INDIA का पूरा नक्शा, PoK और अक्साई चिन को दिखाया भारत का
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/india-us-trade-deal-india-map-2026-02-07-15-04-29.webp)
भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के ऐलान के साथ ट्रंप प्रशासन ने भारत का जो नक्शा दिखाया है उसमें PoK और अक्साई चिनको भारत का बताया गया है। इसने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आपको बता दें इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस बदलाव को अमेरिका के रुख में बड़े चेंज के रूप में देखा जा रहा है। - Feb 07, 2026 14:37 IST
BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना के संजय शंकर बनेंगे डिप्टी मेयर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/bjp-mayor-ritu-tawde-2026-02-07-14-36-45.jpg)
Mumbai BJP Mayor Ritu Tawde: भाजपा ने कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद रितु तावड़े मुंबई महानगर पालिका की 78 वीं मेयर होंगी। आपको बता दें रितु तावड़े पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनी गईं। इसके बाद में 2017 में घाटकोपर में वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं। 2025 के चुनावों में वार्ड नंबर 132 से जीतीं।
वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमेटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। पार्टी और संगठन में लंबे अनुभव के चलते रितु तावड़े को पहले से ही मेयर पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा था। सबसे खास बात ये है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बाहुल्य वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। रितु तावड़े लंबे समय कांग्रेस में रही हैं। वह साल 2012 में कांग्रेस छोड़कर उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था।
- Feb 07, 2026 14:27 IST
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH किए गए शिफ्ट
दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS हॉस्पिटल से PMCH शिफ्ट कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
- Feb 07, 2026 14:16 IST
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भनपुरी के डामर फैक्ट्री में भीषण आग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/bhanpuri-damar-factory-fire-news-2026-02-07-14-15-55.jpg)
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भनपुरी स्थित डामर फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। जिसके बाद काला धुएं का गुबार 5 किलोमीटर तक दिख रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद तुरंत दमकल की 3 गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और लगातार आग को काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
- Feb 07, 2026 11:28 IST
भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म, रूस से तेल खरीदने पर लगाया था एक्स्ट्रा टैरिफ
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/09/american-commerce-minister-claim-trump-wants-modi-call-him-on-trade-deal-hindi-zxc-2026-01-09-14-59-24.jpg)
US India Trade Deal: भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म हो रहा है। आपको बता दें रूस से तेल खरीदने पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था। इसके बाद अमेरिका 30 लाख करोड़ डॉलर का बाजार खोलेगा। तो वहीं भारत 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। भारत पर आज से 18 फीसदी टैरिफ का नियम लागू होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/filters:format(webp)/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Wag2wbvJ-Breaking-News.webp)