/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/india-pakistan-match-t20-world-cup-2026-02-03-18-31-22.jpeg)
India Pakistan Match T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है और पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत से होने वाले मैच का बहिष्कार करके फंस गया है। अब आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर जियोस्टार द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यहां बता दें, जियोस्टार टी20 विश्व कप का आधिकारिक प्रसारक है।
पाकिस्तान का वार्षिक रेवेन्यू रोक सकता है आईसीसी
पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इसका कारण नहीं बताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि आईसीसी पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व (Annual Revenue) रोक कर प्रसारक के नुकसान की भरपाई कर सकता है। बता दें, पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व करी 35 मिलियन डॉलर है।
पाक के DRC में जाने के प्रयास विफल होंगे !
पीसीबी के एक सूत्र का कहना है कि अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो उसे भारी भरकम आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा प्रसारणकर्ता द्वारा मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है।
इसके बाद आईसीसी विवाद समाधान समिति (डीआरसी) में जाने के उसके सभी प्रयास भी विफल हो सकते हैं। भारत के साथ मैच न खेलने के पाक सरकार के निर्देश के बाद पीसीबी को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे अपनी इच्छा के अनुसार अपने सभी मैच भारत में नहीं बल्कि तटस्थ स्थान (श्रीलंका) पर खेल रहे हैं। हालांकि, भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन मई 2025 में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद भी उसने एशिया कप या आईसीसी प्रतियोगिताओं में तटस्थ स्थानों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से भारतीय टीम को नहीं रोका है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ICC का आखिरी फैसला, बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री
पाकिस्तान को नहीं मिला अन्य देशों का साथ
पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को मैच का बहिष्कार करने के बारे में लिखित रूप से नहीं बताया है, लेकिन इसका कारण बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया जाना ही माना जा रहा है। ऐसा करके पाकिस्तान यह दिखाना चाहता है कि वह इस मामले में बांग्लादेश के साथ खड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब आईसीसी ने सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए प्रसारक के साथ चार साल का समझौता किया तो MOU में पाकिस्तान और भारत के मैच शामिल थे। जिसके आधार पर प्रसारक ने आईसीसी को भुगतान किया। इसलिए, अनुबंध के गंभीर उल्लंघन के मामले में प्रसारक को पीसीबी और आईसीसी के खिलाफ अदालत में मुकदमा करने का पूरा अधिकार होगा।
सूत्रों की मानें तो पीसीबी ने इस मामले पर समर्थन के लिए ICC के अन्य सदस्य बोर्डों से संपर्क किया, लेकिन उसे किसी का समर्थक नहीं मिला।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us