Advertisment

खजुराहो में 3.2 तक गिरा पारा: छतरपुर में कड़ाके की ठंड, रीवा-टीकमगढ़ में कोल्ड डे, जानें मध्यप्रदेश के मौसम का हाल

MP Weather Update 8 January 2026: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के अंदर सभी जिलों और संभागों में मौसम लगभग शुष्क रहा। शहडोल,छतरपुर (खजुराहो) जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा।

author-image
Sourabh Pal
MP Weather Update 8 January 2026

MP Weather Update 8 January 2026: बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों में मौसम ठंड बना रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.2 c सिवनी में दर्ज किया गया और सबसे कम छतरपुर (छतरपुर) 3.2 C  किया गया। हालांकि ठंड का असर कई जिलों में साफ तौर पर देखने को मिला। कुछ इलाकों में कोल्ड वेव तो कुछ जिलों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल और खजुराहो (छतरपुर) जिलों में कोल्ड वेव का प्रभाव बना रहा।

Advertisment

cold weather winter

एमपी के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
खजुराहो (छतरपुर) 3.2
कल्याणपुर (शहडोल)3.4
रीवा4.1
चित्रकूट  (सतना) / दितया 4.2
राजगढ़4.6 

यह भी पढ़ें:शहडोल में माफिया के हौसले बुलंद: तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर रेत फैलाकर भागे आरोपी

शहडोल और छतरपुर में कोल्ड वेव

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में शहडोल और छतरपुर (खजुराहो) जिलों में कोल्ड वेव का प्रभाव बना रहा। इन क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisment

रीवा संभाग में कोल्ड डे की स्थिति

रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी और दतिया जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। वहीं छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव क्षेत्रों में सीवियर कोल्ड डे का असर देखने को मिला, जहां दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: भोपाल में बिजली कटौती : 74 बंगला और जे.पी.हॉस्पिटल समेत 44 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

अधिकतम तापमान में गिरावट

MPweather

बीते 24 घंटों के दौरान रीवा और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य संभागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 3.1 डिग्री से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं शेष संभागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।

Advertisment

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम संभाग के जिलों में इसमें 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अन्य संभागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि रीवा और सागर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना रहा, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer List: यूपी में 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश में तापमान और दृश्यता

पश्चिम मध्यप्रदेश

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)दृश्यता
बैतूल25.511.510–20 किमी
भोपाल23.49.001–02 किमी
दतिया16.14.250 मीटर से कम
धार25.58.804–10 किमी
गुना21.28.502–04 किमी
ग्वालियर18.27.150 मीटर से कम
नर्मदापुरम25.113.002–04 किमी
इंदौर26.89.201–02 किमी
खंडवा27.19.404–10 किमी
खरगोन25.29.404–10 किमी
पचमढ़ी20.65.804–10 किमी
रायसेन27.08.004–10 किमी
राजगढ़4.602–04 किमी
रतलाम23.28.2500–1000 मीटर
श्योपुर18.47.402–04 किमी
शिवपुरी22.05.004–10 किमी
उज्जैन26.010.002–04 किमी
Advertisment

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS डॉ. राजेश मिश्रा का हार्ट अटैक से निधन: 67 साल के थे, बैतूल कलेक्टर रहे, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दुख जताया, 9 जनवरी को भोपाल में अंतिम संस्कार

पूर्वी मध्यप्रदेश

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)दृश्यता
छिंदवाड़ा26.99.404–10 किमी
दमोह21.57.501–02 किमी
जबलपुर23.79.004–10 किमी
खजुराहो15.43.250–200 मीटर
मंडला26.57.202–04 किमी
नरसिंहपुर24.09.404–10 किमी
नौगांव15.55.0500–1000 मीटर
रीवा17.04.150–200 मीटर
सागर23.29.104–10 किमी
सतना19.56.450–200 मीटर
सिवनी27.211.004–10 किमी
सीधी21.47.2500–1000 मीटर
टीकमगढ़18.07.504–10 किमी
उमरिया23.55.410–20 किमी
मलाजखंड23.08.204–10 किमी

MPWeatherUpdate coldwavechhatarpur aajkamausam mpkamausam khajurahotempraturedrop
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें