/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/upsssc-pet-cut-off-2025-category-wise-expected-cutoff-result-pdf-hindi-news-zxc-2025-12-10-16-12-34.jpg)
UPSSSC PET Cutoff 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही UPSSSC PET Cut Off 2025 का कैटेगरी-वाइज विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी करने वाला है। आयोग पहले ही UPSSSC PET Result 2025 और संशोधित रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी कर चुका है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को ग्रुप-B और ग्रुप-C की भर्तियों के लिए आयोजित की गई थी। UP PET Result 2025
इस वर्ष PET रिजल्ट में बड़ा रिकॉर्ड बना है—19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। बता दें कि UPSSSC PET Score Validity 3 वर्ष की होती है, जिसके आधार पर उम्मीदवार यूपी सरकार की आगामी भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। UPSSSC PET Category Wise Cut Off
UPSSSC PET Cut Off 2025: कब होगा जारी?
UPSSSC ने संकेत दिए हैं कि PET कट ऑफ जल्द ही पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। UPSSSC PET Cut Off न्यूनतम अंक हैं जिन्हें प्राप्त करना प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए अनिवार्य है।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष PET कट ऑफ 60 से 80 के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - BHU PhD Admission 2026: BHU ने शुरू की PhD एडमिशन प्रक्रिया, जाने आवेदन की लास्ट डेट और पूरा शेड्यूल
UPSSSC PET 2025 परीक्षा सारांश
आयोग: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा: PET – Preliminary Eligibility Test 2025
परीक्षा तिथि: 6 और 7 सितंबर 2025
रिजल्ट जारी: 5 दिसंबर 2025 (संशोधित: 10 दिसंबर 2025)
आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in
ये भी पढ़ें - Mahindra XEV 9S Launch: महिंद्रा ने लॉन्च की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S, 3 बैटरी ऑप्शन और 500 km रेंज!
UPSSSC PET Expected Cut Off 2025
| श्रेणी | संभावित कट ऑफ |
|---|---|
| General | 60 – 70 |
| OBC | 55 – 65 |
| SC | 50 – 60 |
| ST | 45 – 55 |
| EWS | 55 – 65 |
यह अनुमान पिछले वर्षों के ट्रेंड और इस वर्ष की परीक्षा कठिनाई के आधार पर लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - RBI Repo Rate Cut: रेपो रेट 25 bps घटकर हुआ 5.25%, जानें अब कितनी कम हो जाएगी आपकी EMI
कैसे डाउनलोड करें UPSSSC PET Cut Off 2025 PDF?
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
Result सेक्शन में “UPSSSC PET Result and Cut Off 2025” लिंक पर क्लिक करें।
एक पीडीएफ खुलेगी जिसमें कैटेगरी-वाइज कट ऑफ उपलब्ध होगा।
इसे डाउनलोड कर भविष्य की भर्ती प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।
PET Cut Off क्यों है महत्वपूर्ण?
PET क्वालीफाई करने पर ही उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal, Junior Assistant, Forest Guard, Clerk, VDO जैसी भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।
कट ऑफ के आधार पर ही PET सर्टिफिकेट जारी होता है।
कट ऑफ वर्ष दर वर्ष बदलती रहती है, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए इसकी जानकारी बेहद ज़रूरी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें