UPSSSC Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, शार्टलिस्ट कैंडीडेट कर सकेंगे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन

UPSSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए दस्तावेज वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कर रहा है। मुख्य परीक्षा के बाद शार्टलिस्ट अभ्यर्थी अब आयोग कार्यालय जाने के बजाय upsssc.gov.in पर प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे। अंतिम निर्णय आयोग का होगा।

_upsssc-recruitment-document-verification-online-update hindi news zxc

UPSSSC Recruitment 2026:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब मुख्य परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा, बल्कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन (online) पूरी होगी।

मुख्य परीक्षा के बाद बदलेगा अभिलेख परीक्षण का तरीका

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी विभिन्न भर्तियों में अब तक मुख्य परीक्षा के बाद शार्टलिस्ट (shortlist) किए गए अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए आयोग कार्यालय जाना पड़ता था। इस दौरान उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र, दस्तावेज और उनकी स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियां लेकर उपस्थित होना होता था। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल (digital) हो जाएगी। UPSSSC New Update

आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रमाण पत्र

आयोग द्वारा एनआईसी (NIC) के माध्यम से एक नया ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है। इसके तहत मुख्य परीक्षा के बाद अर्हता-अभिलेख परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही अपलोड कर सकेंगे। अर्हता, आरक्षण और अन्य संबंधित दस्तावेजों के आधार पर चयन की आगे की कार्रवाई की जाएगी।  UPSSSC Document Verification Online

ये भी पढें - RRB Group D Recruitment 2026: 21,997 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया का पूरा अधिकार आयोग के पास

UPSSSC के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर अभिलेख परीक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। अब ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों की स्वीकृति या अस्वीकृति का अधिकार पूरी तरह आयोग के पास होगा और आयोग का निर्णय अंतिम माना जाएगा। 

ये भी पढें - Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

जल्द जारी होंगे विस्तृत निर्देश

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल परिणाम में शामिल होने, दस्तावेज अपलोड करने या चयन प्रक्रिया के किसी चरण में भाग लेने से अंतिम चयन का दावा मान्य नहीं होगा। ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने से जुड़ी विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देश (guidelines) जल्द ही आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया समझने में आसानी हो सके। 

ये भी पढें - ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस के लिए नई नीति: पैनिक बटन और जीपीएस के बिना नहीं चलेंगी टैक्सियां, ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

ये भी पढें - Allahabad High Court: बिना ठोस सबूत के पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाना वैवाहिक क्रूरता...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article