Bigg Boss 19 Finale: फिनाले से पहले तान्या और फरहाना में घमासान, तान्या बोलीं- तुम कभी विनर नहीं बन सकती...

बिग बॉस 19 फिनाले वीक में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की तीखी लड़ाई सामने आई। प्रोमो में तान्या ने कहा कि फरहाना कभी विनर नहीं बन सकती। पढ़िए पूरी स्टोरी।

bigg boss 19

Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 अपने अंतिम दौर में है और फिनाले वीक ने माहौल को और तीखा बना दिया है। इसी बीच शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिल रहा है। दोनों शुरुआत से करीबी दोस्त मानी जाती थीं, लेकिन अब फिनाले से ठीक पहले उनका रिश्ता टूटता नजर आ रहा है। लड़ाई में तान्या ने यहां तक कह दिया कि फरहाना इस शो में कभी विनर नहीं बन सकती,जिसके बाद घर का माहौल काफी बिगड़ गया।

प्रोमो में दिखा तान्या और फरहाना का झगड़ा

प्रोमो की शुरुआत फरहाना भट्ट के गुस्से से होती है, जो सीजन भर अपनी लड़ाइयों और मुखर अंदाज के लिए चर्चा में रही हैं। इस बार उनका निशाना उनकी दोस्त तान्या मित्तल थीं। फरहाना तान्या से शिकायत करती हैं कि उन्होंने पहले उन्हें घर की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बताया था और कहा था कि अगर कोई उनका कॉम्पिटिशन है, तो वह सिर्फ फरहाना हैं। फरहाना सवाल करती हैं कि अचानक उनकी सोच कैसे बदल गई।

तान्या शांति से जवाब देती हैं कि वक्त के साथ चीजें बदल जाती हैं। इस पर फरहाना पलटवार करती हैं कि वक्त नहीं, प्लान बदलते हैं। वह आरोप लगाती हैं कि तान्या दूसरों का सहारा लेकर गेम खेल रही हैं और मौके के हिसाब से रिश्ते बदल रही हैं। अमाल मलिक भी वहीं मौजूद होते हैं और माहौल को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों के बीच तकरार बढ़ती चली जाती है।

bigg boss 19
प्रोमो में तान्या और फरहाना के बीच जमकर तकरार दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें- WhatsApp New Rule: सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स पर कसी लगाम, अब बिना एक्टिव SIM के नहीं चलेगा WhatsApp, जानें नया नियम

तान्या की पुरानी चाल अब नहीं चलेगी- फरहाना

झगड़े के दौरान फरहाना तान्या को कहती हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि किसी का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रही हैं। वह ताना देती हैं कि तान्या घर में रहकर भी पड़ोसी की तरह बर्ताव कर रही हैं। इस पर तान्या गुस्से में कहती हैं कि फरहाना को खुद शर्म आनी चाहिए, क्योंकि जब वह बात नहीं करना चाहतीं, तो फरहाना उनके पास क्यों आती रहती हैं।

फरहाना कहती हैं कि तान्या की पुरानी चालें अब नहीं चलेंगी और उन्हें कुछ नया सोचना चाहिए। तनाव इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे की बात काटती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फिनाले से ठीक पहले बड़ा ट्विस्ट, ये पावरफुल कंटेस्टेंट हुई बाहर, ट्रॉफी की रेस में अब सिर्फ 5 लोग

तान्या ने फरहाना को कहा- तुम कभी विनर नहीं बन सकती

बहस के चरम पर तान्या कहती हैं कि आज के झगड़े का बॉक्स टिक हो गया, यानी दिन का झगड़ा पूरा हो गया। इसके बाद फरहाना अमाल मलिक से कहती हैं कि उन्हें पहले से पता था कि तान्या कितनी दल बदलू हैं। इसी बीच तान्या एक लाइन कह देती हैं जिसने फैंस में आग लगा दी- तुम कभी विनर नहीं बन सकती।

यह सुनकर फरहाना और भड़क उठती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें तान्या की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने सिर्फ तान्या का असली चेहरा दिखाया है। फरहाना गुस्से में तान्या से कहती हैं कि वह भाड़ में जाए।

ये भी पढ़ें- Indywood Being Film: IFFI 2025 के AI Hackathon में इंडीवुड की फिल्म Being को बेस्ट विजुअल्स अवॉर्ड, 500 से अधिक फिल्मों की हुई थी एंट्री

सोशल मीडिया पर मिला जोरदार रिएक्शन

प्रोमो सामने आते ही दर्शकों के रिएक्शन लगातार बढ़ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि फरहाना फिनाले वीक में एक्टिव दिखने के लिए जानबूझकर लड़ाई कर रही हैं। वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि तान्या अपनी प्लानिंग छुपा नहीं पा रहीं और फरहाना उनकी हकीकत सामने ला रही हैं। सोशल मीडिया पर तान्या और फरहाना दोनों ट्रोल हो रही हैं।

फिलहाल, फिनाले से पहले शो में इस तरह की हाई-टेंशन फाइट ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है और सभी की निगाहें 7 दिसंबर के फिनाले एपिसोड पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 से बाहर होते ही अशनुर कौर की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बात, फैंस बोले लौट आओ क्वीन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article