Advertisment

Gold Rate Today 21 January 2026: सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार; चांदी ₹3.09 लाख के ऑलटाइम हाई पर, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 21 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज 21 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों ने इतिहास रच दिया।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (6)

Gold Rate Today 21 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज 21 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों ने इतिहास रच दिया। मंगलवार को सोना 4.61% की तेज़ बढ़त के साथ पहली बार ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। इसके साथ ही चांदी ने ₹15,370 की छलांग लगाकर ₹3.09 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई। 

Advertisment

आज के सोने का भाव

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,57,920 (₹6,960 की बढ़त)

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,44,760 (₹6,380 की बढ़त)

18 कैरेट गोल्ड: ₹1,18,440 (₹5,220 की बढ़त)

सोने की कीमतों में यह उछाल पिछले बंद भाव के मुकाबले 4.61% का है, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज़ बढ़त मानी जा रही है। 

प्रमुख महानगरों में आज का गोल्ड रेट

शहर24K22K18K
मुंबई1,57,9201,44,7601,18,440
दिल्ली1,57,6801,44,5401,18,260
चेन्नई1,58,4101,45,2091,18,808
बेंगलुरु1,58,0401,44,8701,18,530
कोलकाता1,57,7101,44,5681,18,283
अहमदाबाद1,58,1301,44,9531,18,598


दुबई से भी 40% महंगा भारत में सोना 

21 जनवरी 2026 को भारत में 24K सोना ₹1,57,920 दर्ज किया गया। वहीं दुबई में 24K सोना ₹1,12,816 रहा। यानी भारत में सोना ₹45,104 या लगभग 39.98% ज्यादा महंगा है। इस अंतर के कारण  इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और घरेलू मांग मानी जा रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: OpenAI New Feature : ‘Adult Mode' से पहले ChatGPT ला रहा Age Prediction, नाबालिग यूज़र्स को करेंगे कंट्रोल, जानें डिटेल

चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड

चांदी का भाव ₹3.09 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया। एक दिन की बढ़त में ₹15,370 बढ़त देखने को मिली है। अगर हम 20 दिनों में ₹79,000  उछाल हुआ। चांदी ने इससे पहले ₹3 लाख का स्तर पार कर नया इतिहास रचा था। 

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 21 January: रानी कपूर ने बहू प्रिया कपूर पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Advertisment
gold rate today 22k gold rate today news 22K gold rate today
Advertisment
चैनल से जुड़ें