Advertisment

Breaking News Live Update 21 January: लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति बनाए गए डॉ. अमित देवगन

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
breaking news live update 21 jan 2026

Breaking News Live Update 21 January: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 21 जनवरी की लेटेस्ट न्यूज  latest news.....

Advertisment

27 साल की सेवा, 3 अंतरिक्ष मिशन और 608 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

nasa sunia

नासा की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 साल की लंबी सेवा के बाद रिटायरमेंट ले लिया है। नासा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उनका रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से लागू हो गया, जो क्रिसमस के ठीक बाद की तारीख है। सुनीता विलियम्स का आखिरी मिशन सिर्फ 10 दिनों का होना था, लेकिन वह बढ़कर करीब साढ़े नौ महीने का हो गया और उन्होंने यह समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर बिताया।

नासा के प्रशासक जैरेड आइज़ैकमैन ने कहा कि सुनीता विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान की दुनिया में एक प्रेरणास्रोत रही हैं। उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपने नेतृत्व से भविष्य के मिशनों की दिशा तय की और लो अर्थ ऑर्बिट में कमर्शियल मिशनों का रास्ता आसान किया। उनके विज्ञान और तकनीक से जुड़े कामों ने चांद और मंगल मिशनों की नींव रखी है। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और नई सीमाएं पार करने की प्रेरणा देती रहेंगी।

Advertisment
  • Jan 22, 2026 07:18 IST

    लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति डॉ. अमित देवगन

    lucknow kulpati

    लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति डॉ. अमित देवगन होंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश राज्यपाल ने जारी किया है।



  • Jan 21, 2026 19:09 IST

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, बड़े बेटे कार्तिकेय के घर जन्मी बेटी ‘इला’

    765a5463-55e2-4894-8334-be8c6240187b

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। इस खुशखबरी की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा की, जहां उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

    शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में नवजात बच्ची को “लाडली लक्ष्मी” बताते हुए परिवार के हर सदस्य की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कार्तिकेय पिता बने हैं, अमानत मां बनी हैं, पत्नी साधना सिंह अब दादी जी हैं और वह खुद दादा बन गए हैं। परिवार में चाचा-चाची, नाना-नानी और मामा सभी इस खुशी के पल के साक्षी बने हैं।

    परिवार ने नवजात बेटी का नाम ‘इला’ रखा है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि साल 2025 में उनके परिवार में दो बेटियों अमानत और ऋद्धि का आगमन हुआ था और अब 2026 की शुरुआत भी बेटी के जन्म से शुभ हो गई है। उन्होंने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए बेटी के आगमन को सौभाग्य का प्रतीक कहा।

    जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भी भावुक पल देखने को मिले। जब डॉक्टर और स्टाफ बच्ची को बाहर लेकर आए, तो मामा गायत्री मंत्र गुनगुनाते नजर आए। कार्तिकेय सिंह ने भी बेटी को गोद में लेते समय मंत्रों का उच्चारण किया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार पोती को गोद में लेकर उसे गायत्री मंत्र सुनाया। इस पूरे मौके पर परिवार में भावनात्मक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। 



  • Jan 21, 2026 18:15 IST

    ICC ने बांग्लादेश की याचिका खारिज की, भारत में खेलने से इनकार किया तो बाहर...

    bangladesh-t20-wc

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी से बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश की टीम भारत में टूर्नामेंट खेलने नहीं आती है, तो उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा। आईसीसी ने बांग्लादेश को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए 24 घंटे की अंतिम मोहलत दी है।

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने कुछ मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग की थी। बोर्ड का दावा है कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर खतरा है। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि टूर्नामेंट का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

    सूत्रों के अनुसार, आईसीसी का मानना है कि भारत में सभी टीमों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और किसी एक टीम के लिए अलग व्यवस्था करना संभव नहीं है। आईसीसी ने यह भी संकेत दिया है कि अगर बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहता है, तो नियमों के तहत उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।



  • Jan 21, 2026 16:58 IST

    यूपी में ‘राजभवन’ का नाम बदला, अब राज्यपाल का आधिकारिक आवास कहलाएगा ‘जन भवन’

    rajbhawan name changed to jan bhawan

    उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक आवास को लेकर एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब तक ‘राज भवन’ के नाम से पहचाने जाने वाले राज्यपाल के आवास को बदलकर ‘जन भवन’ नाम दिया गया है। यह नाम परिवर्तन केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। नया नाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अब सभी शासकीय एवं वैधानिक कार्यों में इसी नाम का उपयोग किया जाएगा।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली ने देशभर में राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण को लेकर एकरूपता (Standardisation) लाने के निर्देश जारी किए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, अब किसी भी आधिकारिक पत्राचार, सरकारी दस्तावेज, निमंत्रण पत्र, कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों में ‘राज भवन’ के स्थान पर ‘जन भवन’ नाम का प्रयोग किया जाएगा।

    इस बदलाव को सत्ता और प्रशासन को जनता के अधिक करीब दिखाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। ‘जन भवन’ नाम के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि राज्यपाल का आवास केवल एक संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि जनता से जुड़ा हुआ केंद्र भी है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि सभी रिकॉर्ड, साइनबोर्ड और औपचारिक उपयोग में नाम परिवर्तन सुनिश्चित किया जा सके।



  • Jan 21, 2026 16:51 IST

    Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO का पद छोड़ा, अल्बिंदर ढींडसा बने नए प्रमुख

    ZOMATO-CEO-1768991575526

    फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal में बड़ा लीडरशिप बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयलने ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद यह फैसला लागू हुआ, जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक फाइलिंग के जरिए दी।

    इस्तीफे के बाद दीपिंदर गोयल कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे अब Eternal के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वाइस चेयरमैन  के तौर पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। कंपनी ने अल्बिंदर ढींडसा  को तुरंत प्रभाव से नया ग्रुप CEO नियुक्त किया है।

    दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में कहा कि ग्रुप CEO पद छोड़ने का उनका फैसला नई और ज्यादा जोखिम भरी पहलों पर काम करने की इच्छा से जुड़ा है। उनका मानना है कि एक पब्लिक कंपनी के अनुशासित ढांचे के बाहर रहकर वे नए प्रयोग बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि Eternal को अब ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो कंपनी के मुख्य बिज़नेस पर पूरी तरह फोकस कर सके।

    नए ग्रुप CEO अल्बिंदर ढींडसा कंपनी की ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी और अहम बिज़नेस फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। ब्लिंकिट के अधिग्रहण और उसे ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है। कंपनी के अनुसार, ढींडसा की लीडरशिप में ब्लिंकिट आगे भी टॉप प्रायोरिटी बना रहेगा।



  • Jan 21, 2026 14:35 IST

    ICC ODI रैंकिंग में कोहली से छिना नंबर 1 का ताज

    विराट कोहली को ICC रैंकिंग में बड़ा झटका, डेरिल मिचेल बने नंबर-1 बल्लेबाज (Photo: PTI)

    ICC की ताजा ODI बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के स्टार बैटर विराट कोहली को झटका लगा है. उनसे नंबर-1 की पोजीशन छिन गई है, अब इस पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हो गए हैं. हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिचेल ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कोहली की रैंकिंग में गिरावट आई है. 



  • Jan 21, 2026 14:27 IST

    प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, बड़ा हादसा टला

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक ट्रेनी विमान (Training Aircraft) हादसे का शिकार हो गया। यह विमान उड़ान के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर शहर के बीच स्थित एक तालाब में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही वायुसेना, पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि तालाब में गिरने के कारण विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पायलटों की स्थिति को लेकर जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

    हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वायुसेना की टीम दुर्घटना की जांच में जुटी है और तकनीकी खराबी (Technical Fault) समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



  • Jan 21, 2026 14:21 IST

    महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में भर्ती हुए

    mahant Nritya Gopal Das hospitalised medanta

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अयोध्या में रहने के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले करीब 36 घंटे से कोई भी भोजन नहीं किया था, जिससे उनके शरीर में कमजोरी बढ़ गई और तबीयत गंभीर हो गई।

    सूत्रों के अनुसार, उन्हें उल्टी और दस्त (Vomiting and Diarrhoea) की शिकायत बनी हुई थी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी।

    इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को अयोध्या से लखनऊ ले जाने की तैयारी की गई। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी विस्तृत जांच करेगी और आवश्यक इलाज शुरू किया जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उन्हें लगातार मेडिकल निगरानी (Medical Observation) में रखना जरूरी है।



  • Jan 21, 2026 12:08 IST

    रानी कपूर ने बहू प्रिया कपूर पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    136314-state-mirror-2025-07-27t154353934

    दिवंगत उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर की पत्नी और दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में नया मुकदमा दायर किया है। रानी कपूर का आरोप है कि प्रिया कपूर ने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक फर्जी ट्रस्ट बनाया, जिसके जरिए उन्हें उनकी पूरी संपत्ति, पारिवारिक विरासत और सोना ग्रुप (Sona Group) की प्रमुख कंपनियों में नियंत्रण हिस्सेदारी से अवैध रूप से वंचित कर दिया गया।

    रानी कपूर ने अदालत में कहा है कि यह कथित साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई, ताकि उनके अधिकार खत्म किए जा सकें और कारोबारी फैसलों से उन्हें पूरी तरह अलग कर दिया जाए। मामले में अब दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।



  • Jan 21, 2026 12:03 IST

    रुपये का नया निचला स्तर, डॉलर के मुकाबले 91.28 पर पहुंची भारतीय मुद्रा

    Indian Rupee reaches all time in the beginning of market opening

    भारतीय मुद्रा (Indian Rupee) ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक और रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे गिरकर 91.28 पर आ गया, जिससे निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 90.97 पर बंद हुआ था, जो उस समय तक का रिकॉर्ड लो था।

    फॉरेक्स बाजार (Forex Market) से जुड़े जानकारों के मुताबिक, डॉलर की मजबूत मांग, खासकर मेटल आयातकों (Metal Importers) की ओर से, और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता (Geopolitical Uncertainty) और अमेरिका से जुड़े नए विस्तारवादी संकेतों ने जोखिम से बचने की प्रवृत्ति को बढ़ाया है, जिसका असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं पर साफ दिख रहा है।



  • Jan 21, 2026 11:52 IST

    मद्रास हाईकोर्ट ने अमित मालवीय के खिलाफ सनातन धर्म बयान मामले में दर्ज FIR रद्द की

    मद्रास हाईकोर्ट ने 2023 में दर्ज उस एफआईआर को रद्द कर दिया है, जो बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की गई थी। यह मामला तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के उस भाषण से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म के “उन्मूलन” की बात करते हुए उसकी तुलना मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी।

    कोर्ट ने अपने फैसले में उदयनिधि स्टालिन के बयान को नफरत भरा भाषण (Hate Speech) करार देते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी देश की करीब 80 प्रतिशत हिंदू आबादी के खिलाफ जनसंहार जैसे संकेत देती है। वहीं, अमित मालवीय की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की गई पोस्ट को अदालत ने एक मात्र प्रश्नात्मक टिप्पणी (Rhetorical Question) माना और कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आती है।

    न्यायालय ने स्पष्ट किया कि मालवीय की पोस्ट भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 505(2) और 109 के तहत किसी भी तरह से दुश्मनी फैलाने या भड़काने की श्रेणी में नहीं आती। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर शिकायतें होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जबकि मालवीय के खिलाफ मामला आगे बढ़ाया गया।



Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें