/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/gaziyabad-triple-suicide-2026-02-04-10-26-35.jpg)
Ghaziabad 3 Sisters News: गाजियाबाद तीन सगी बहनों के ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सुसाइड केस में जांच ने बड़ा खुलासा किया है। जिसके अनुसार तीनों बहनों की मौत किसी ऑनलाइन गेम या कोरियन लव गेम की वजह से नहीं हुई बल्कि कोरियन कल्चर की वजह से हुई है। डायरी में सामने आया है कि बच्चियां कोरियन कल्चर के साथ साथ K-POP और कोरियन कंटेंट की आदी थीं। मोबाइल बंद होने से वे डिजिटल दुनिया से दूरी को सहन नहीं कर पा रही थीं। जिसकी वजह से वे तनाव में थीं।
Ghaziabad : तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियन लव गेम की लत की आशंका#GhaziabadNews#TragicNews#SuicideCase#TeenSuicide#MentalHealthAwarenpic.twitter.com/PlWdmAJMZM
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 4, 2026
मृतकों में एक नाबालिग
आपको बता दें मृतकों में एक बहन नाबालिग बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार तीनों बहनें एक गेमिंग ऐप की आदी हो चुकी थी। जिसमें वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम (Task Based korean lover game) सबसे ज्यादा खेलती थीं। हालांकि तीनों ने सामूहिक आत्महत्या करने का इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा मम्मी-पापा सॉरी
जैसे ही घटना की सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची और वहां से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरा दिल्ली से सटे मामला गाजियाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार परिजनों भी इस मामले में पूछताछ जारी है। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन व डिजिटल एक्टिविजीज की भी जांच लगातार की जा रही है।
ये हैं मृतकों के नाम
मृतक लड़कियों के जो नाम सामने आए हैं उनमे निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल शामिल हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है मम्मी- पापा सॉरी।
मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/online-game-alert-news-2026-02-04-11-20-06.jpg)
आपको बता दें जानकारी के अनुसार इस ऑनलाइन गेम (Online Game) में कुल 50 टास्क थे। मंगलवार को इस गेम का आखिरी टास्क था। जिसे पूरा करने के बाद तीनों 9वें फ्लोर से कूद गईं। इसके लिए उन्होंने दो स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया था।
बीच वाली बहन थी गेम की लीडर
जानकारी के अनुसार पिता का कहना है कि लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम (korean-lover game ) खेलने की आदी थीं. इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। पिता के अनुसार पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है। बताया जा रहा है कि बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी इसलिए वही इस गेम के लिए कमांड भी तय करती थी। तीनों बहनों में इतनी अच्छी बॉ​ंडिंग थी कि सारा काम वे तीनों साथ में करती थीं। इसी के चलते आशंका जताई जा रही है कि ये भी टास्क किया जाता था।
क्या कहना है पुलिस का
इस मामले में पुलिस का कहना है कि 4 फरवरी को सुबह करीब 2:15 बजे, हमें एक कॉलर से सूचना प्राप्त हुई है कि भारत सिटी, टावर (Bharat City Tower) B-1, फ्लैट नंबर 907 में, तीन नाबालिग लड़कियों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी है। जिसमें मौके पर, चेतन कुमार की बेटियां - निशिका (16), प्राची (14), और पाखी (12) गंभीर रूप से घायल मिलीं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'
भोपाल में भी हुआ था ऐसा हादसा
आपको बता दें बीते दिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी घटना सामने आई थी। मोबाइल गेम की लत ने जान ले ली। आठवीं कक्षा के छात्र ने ब्ल्यू व्हेल गेम के चक्कर में पड़ने के कारण जान दे दी। हालांकि पुलिस इसी एंगल से जांच जारी कर रही है। वारदान तब हुई थी जब परिजन घटना के वक्त तेरहवीं में गए थे और बच्चे ने फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी थी। अंश साहू 8वीं कक्षा का छात्र था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पूरा मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का मामला था।
मन में आए सुसाइड का ख्याल तो इस हेल्प लाइन नंबर पर करें कॉल
अगर आपके या आपके किसी परिचित या जान पहचान वाले के मन में किसी तरह का खुदकुशी का ख्याल आता है तो आप आप बेहद गंभीर स्थिति में भी हैं तो आप मेडिकल इमरजेंसी के लिए सरकार के जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 श्स टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल करके हेल्प ले सकते हैं। इस स्थिति में आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
यह भी पढ़ें: यूपी न्यूज: छुट्टी के दिन शिक्षकों की जबरन ड्यूटी पर बुलाने पर लगेगी रोक, JD की लेनी होगी परमिशन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us