Advertisment

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल ठिठुरन से रहेगी राहत, क्रिसमस के आसपास ठंड बढ़ने के आसार

author-image
Sonu Singh
MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में, 3 दिनों तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, पाला पड़ने की भी आशंका

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल दिन में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन से राहत मिल गई है। अगले कुछ दिनों तक ये राहत बनी रहेगी, लेकिन क्रिसमस के आसपास फिर से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं।

Advertisment

Bandits Museum in MP: भिंड में बनेगा डकैतों का म्यूजियम, जान सकेंगे बागियों की कहानी और पुलिस की बहादुरी के किस्से

बता दें कि, भोपाल में दिन का तापमान 13 दिन बाद सामान्य से ज्यादा हुआ है। मंगलवार को तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार के मुकाबले तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ है। हालांकि रात में ठंड पहले की तरह ही बरकरार है। रात का तापमान 8.4 डिग्री रहा। एक दिन में इसमें 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Leopard Population: भारत में चार साल में 60% बढ़ी तेंदुओं की आबादी, मध्य प्रदेश फिर बना ‘तेंदुआ स्टेट, देखिए पूरी रिपोर्ट

Advertisment

दरअसल प्रदेश में सोमवार से हवाओं का रुख बदलने से दिन-रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। धूप भी असरदार है। लेकिन मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार से हवा का रुख फिर उत्तरी होने की संभावना है। इससे फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और वातावरण में सिहरन बढ़ेगी।

Prayagraj IFFCO News: प्रयागराज के इफ्को प्लांट में गैस रिसाव, 2 अफसरों की मौत, 2 दर्जन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

लगातार बीते दो दिन से दिन-रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया, वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इसकी वजह से हवाओं का रुख बदलने लगा है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा और वातावरण में ठंडक बढ़ जाएगी। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Advertisment

Corona in MP: मप्र में कम हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 1053 मरीज हुए स्वस्थ, कुल मामले दो लाख 33 हजार के पार

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 दिसंबर के बाद 26 दिसंबर को भी नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इससे हवा का रुख उत्तरी ही बने रहने के आसार हैं। मौसम शुष्क बना रहने से दिसंबर के अंत तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें