Advertisment

MP - CG Today News : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए-

author-image
Bansal News
MP - CG Today News : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए-

बंसल न्यूज। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रविवार 23 अक्टूबर की बड़ी खबरें -

Advertisment

अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 4 आरोपियो को बिछिया पुलिस नें घेराबंदी कर किया गिरफ्तार किया। पकड़े गए चारो आरोपी महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। इनसे तेंदुए क़ी खाल, जंगली शूकर के दांत बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जगमगाई संस्कारधानी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर संस्कारधानी रौशनी से जगमग हो गई। 50 हज़ार दीयों से माँ नर्मदा का ग्वारीघाट तक जगमगा उठा। यहां 'एक दीप जबलपुर की समृद्धि के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कारधानी में नर्मदा तट पर सभी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर हिस्सा लिया।

ट्रक में लगी आग

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बलाघाट में ट्रक भीषण आग लग गई। यह आग बिजली लाइन के संपर्क में आने से लगना बताया जा रहा है। आग लगने से ट्रक में भरा हुआ माल जलकर हुआ राख हो गया। मौके पर दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना बैहर बायपास रोड की है।

Advertisment

RSS का पथ संचलन

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में RSS के स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा पथ संचलन निकाला। जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए।

पीएल पुनिया बस्तर दौरे पर रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मिशन बस्तर के तहत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया बस्तर दौरे पर रहेंगे। साथ में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मारकम भी 28 से 30 अक्टूबर तक दौरे पर रहेंगे। बस्तर संभाग की 6 विधानसभा सीटों में अलग-अलग तिथि में बैठक लेंगे। पहले 9 से 12 अक्टूबर तक का दौरा था तय। अब 6 विधानसभा सीट में टटोलेंगे नब्ज। 31 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे राजीव भवन में होगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मारकम की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इस दौरान 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

रेप के आरोपियों को फांसी की मांग

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में महिला स्वास्थ्य अधिकारी से रेप मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के पास नारेबाजी की। इस दौरान रेप के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई। वहीं जानकारी के मुताबिक महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। बीते दिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी।

Advertisment

फरार आरोपी को पकड़ा

गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला कोर्ट परिसर से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मप्र के डिंडोरी जिले के करंजिया से हुई है। दो दिन पहले पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी हुआ था। यहां से फरार होने के बाद दुष्कर्म का आरोपी चंद्रशेखर रिश्तेदार के घर में छिपा था।

राज्यपाल ने दिया शुभकामना संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्यपाल अनुसुइया उईके ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए। 2 वर्ष के कठिन समय के बाद लोग उल्लास से दीपावली मना रहे हैं। कामना है कि आगे भी इसी उत्साह, उमंग से सभी त्यौहार माएंगे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी पहुंचे कवर्धा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी के पहुंचने पर बड़ी संख्या मे लोगों ने चौक चौराहे पर ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगों को संबोधित किया। वे दो दिवसीय प्रवास पर यहां रहेंगे और दिवाली के दिन आम लोगों को आशीर्वाद देंगे। जानकारी के मुताबिक वे कवर्धा को धर्मराजधानी बनाने की घोषणा करेंगे। शंकराचार्य की उपाधि के बाद अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहली बार यहां पहुंचे हैं।

Advertisment

ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसा। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 मोबाइल, 2 लैपटॉप बरामद किए। वहीं करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा भी हुआ। यह मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखंजूर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जुआ खेलते पकड़ा है। इनके पास से 49 हजार नकदी समेत ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई बांदे थाना पुलिस ने की है।

शहीदों के परिजनों को को शुभकामना संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीदों के परिजनों को सीएम, गृहमंत्री ने दिवाली संदेश दिया। यह शुभकामना संदेश लेकर एसपी प्रशांत अग्रवाल पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने वीर सपूत शहीद युगल किशोर वर्मा व दुष्यंत सिंह के परिजनों से की आत्मीय भेंट की। रायपुर पुलिस जिले के सभी शहीदों के परिजनों के निवास स्थानों पर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महोदय के शुभकामना संदेश लेकर पहुंच रही है।

Advertisment

अमलेश्वर गोलीकांड मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अमलेश्वर गोलीकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। सराफा व्यापारी की हत्या कर आरोपी बनारस भागे थे। यह आरोपी अंतरराज्यीय स्तर के हैं। 4 आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल कार, बाइक, कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी अनुपम झा पर पहले से भी 302 का मामला दर्ज है। डेढ़ साल पहले कोर्ट में पेशी के दौरान वह मौके से फरार हो गया ता ।

घर में तेंदुआ घुसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक घर में तेंदुआ घुस गया। यह घटना सराधु नवागांव की है। घर में तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों मे दहशत फैल गई। सुबह के समय यह तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ को पिंजरा लगा बाहर निकालने का प्रयास किया।

पूर्व CM पहुंचे रामपुर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पूर्व CM डॉ.रमन सिंह रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कुल देवी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ धर्मपत्नी वीणा सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह भी रहे।

Advertisment

ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी में आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी में आचानक आग लग गई। इस आग पर पानी के पाउच से काबू पाया जा सका। बताया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए यातायात की टीम यहां पहुंची थी। इस दौरान ट्रैफिक टीआई सुनील तिर्की भी गाड़ी में थे मौजूद थे। गाड़ी में आग लगने से मैग्नेटो मॉल के पास हड़कंप की स्थिति बन गई। ट्रैफिक जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जरूर पढ़ें- Leopard Hunting In MP Balaghat : तेंदुए का शिकार कर कर दिया ऐसा हाल, 2 गिरफ्तार

जरूर पढ़ें- Bhopal Police News : जांच करने पहुंची पुलिस, आरोपी के यहां दारू पीते वीडियो वायरल !

जरूर पढ़ें- Ind Vs Pak T-20 : दिवाली पर टीम इंडिया की “विराट” जीत

जरूर पढ़ें- Rewa bus accident case : बस दुर्घटना केस में बड़ी अपडेट, 15 की हुई थी मौत

जरूर पढ़ें- CG BIG News : बस्तर में दो साल के अंदर माओवादियों के आठ आपूर्ति नेटवर्क ध्वस्त, 38 गिरफ्तार

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan Live Video : दीपावली की खुशियां; भांजियों को मामी ने खिलाई फुल्की, मामा साथ में नाचे, गाना भी गाया

जरूर पढ़ें- MP Morena News : “मेरे मामा को जेल में डाल दो”, शिकायत लेकर थाने पहुंचा ढाई साल का बच्चा, देखें वीडियो

जरूर पढ़ें- mp teacher transfer 2022: इस बार OTTMS से होंगे टीचरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग

जरूर पढ़ें- CG Police Recruitment : SI भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह

जरूर पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

जरूर पढ़ें- Do you know: इसीलिए कहा जाता है “आस्तीन का सांप”, बचकर रहना इनसे

जरूर पढ़ें- Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

top news today news news in hindi News MP today news MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Breaking News Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news latest news latest hindi news hindi news live Hindi News Breaking hindi news chhattisgarhi news chhattisgarh today news chhattisgarh news today Chhattisgarh News in Hindi chhattisgarh news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest hindi news Chhattisgarh hindi news chhattisgarh breaking newsc Chhattisgarh breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें