Advertisment

BJP सागर जिला कार्यकारिणी की घोषणा: आठ उपाध्याय, तीन महामंत्री, प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मीडिया के 10 पद

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की विधिवत सहमति के बाद 35 पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विशेष संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है।

author-image
sanjay warude
BJP Sagar

BJP Sagar District Executive: बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में सागर जिला इकाई ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। 

Advertisment

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की विधिवत सहमति के बाद 35 पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी की है। इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विशेष संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है, ताकि आगामी सांगठनिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की जा सके। 

आठ पदों पर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्याय, तीन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मीडिया के 10 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी इस विस्तृत सूची के अनुसार, संगठन की कमान संभालने के लिए जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल और पुष्पेन्द्र परिहार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

देखें लिस्ट..

Sagar

BJP Sagar

तीन महामंत्री और मंत्री के आठ पद

प्रशासनिक और समन्वय कार्यों को गति देने के लिए सुमित यादव, चेतराम अहिरवार और चैन सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला मंत्री के रूप में जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफीसर यादव, राहुल वैद्य और आसमा जैन को शामिल किया गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:ईरान-इजराइल वॉर के कारण दुबई एयरपोर्ट्स बंद: MP के सैकड़ों लोग UAE में फंसे, इंदौर के पूर्व MLA समेत प्रमुख हस्तियां परेशान

कार्यालय प्रबंधन के लिए इन्हें सौंपा दायित्व

आर्थिक और कार्यालय प्रबंधन के लिए विकास सांधेलिया (जैन) को कोषाध्यक्ष और सुषमा यादव व सुमित्रा इंद्रकुमार राय को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यालय कार्यों के संचालन के लिए देवेन्द्र कटारे को कार्यालय मंत्री तथा भूपेन्द्र नामदेव व सपना कमल कुर्मी को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

मीडिया, सोशल और आइटी में इनकी कमान

सूचना तंत्र और प्रचार-प्रसार को धार देने के लिए श्रीकांत जैन को मीडिया प्रभारी और आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा व साहबराज यादव को सह मीडिया प्रभारी की कमान मिली है। इसके अतिरिक्त, डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए अंशुल सिंह परिहार को सोशल मीडिया संयोजक, जय सोनी व तृप्ति बाबू सिंह लोधी को सह संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग की बागडोर बालकिशन सोनी के हाथों में होगी, जिसमें सोनू उपाध्याय और रामेश्वर नेमा सह जिला संयोजक के रूप में सहयोग करेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:America-Israel vs Iran War: खामेनेई की हत्या को पुतिन ने बताया नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

hindi news MP news Hemant Khandelwal Shyam Tiwari BJP Sagar District Executive
Advertisment
चैनल से जुड़ें