Advertisment

ईरान-इजराइल वॉर के कारण दुबई एयरपोर्ट्स बंद: MP के सैकड़ों लोग UAE में फंसे, इंदौर के पूर्व MLA समेत प्रमुख हस्तियां परेशान

दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस तनाव का सीधा असर मध्य प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों पर पड़ा है, जो अब शारजाह और दुबई में फंस गए हैं।

author-image
sanjay warude
Dubai Airport

Dubai Airports Closed: ईरान और इजराइल के बीच गहराते युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी खबर आ रही है। 

Advertisment

दुबई की विश्व प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस तनाव का सीधा असर मध्य प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों पर पड़ा है, जो अब शारजाह और दुबई में फंस गए हैं।

इंदौर-शारजाह उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

युद्ध के बिगड़ते हालातों के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण उड़ानें निरस्त कर दी हैं। शनिवार को शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट IX-256 रद्द रही, वहीं रविवार की उड़ानें IX-255 और IX-256 को भी कैंसिल कर दिया गया है।

Advertisment

VVIPs और रसूखदार हस्तियां भी दुबई में अटकीं

जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल होने गए शहर के कई दिग्गज चेहरे भी इस संकट के बीच दुबई में मौजूद हैं। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रमुख व्यवसायी प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप से मनीष सहारा, अग्रवाल समूह संजय अग्रवाल, C-21 मॉल के पिंटू छाबड़ा और गोलू पाटनी सहित अन्य शामिल हैं।

खबर अपडेट की जा रही है

hindi news MP news Iran Israel War Dubai Airports Closed
Advertisment
चैनल से जुड़ें