Advertisment

America-Israel vs Iran War: USS अब्राहम लिंकन पर हमले से अमेरिका का इंकार, ईरान बातचीत को तैयार, ट्रंप का बड़ा दावा

हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

sanjay warude & Shaurya Verma
एडिट
New Update
America-Israel vs Iran War

America-Israel vs Iran War: अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी सेना के हवाले से मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

Advertisment
  • Mar 01, 2026 22:28 IST

    हमारे हमले में ईरान के 48 नेता मारे गए - डोनाल्ड ट्रंप

    d8b8b040-1552-11f1-b853-a529da477c42.jpg

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हालिया साझा सैन्य अभियानों में ईरान के 48 टॉप कमांडर्स मारे गए हैं। 



  • Mar 01, 2026 22:22 IST

    ईरान बातचीत को तैयार, ट्रंप का बड़ा दावा

    70jtnvoo_iran-uae_625x300_01_March_26

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व अब बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार है। ट्रंप के मुताबिक हालिया सैन्य कार्रवाइयों और नेतृत्व में हुए अहम बदलावों के बाद तेहरान के रुख में नरमी आई है।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के बीच ईरान टकराव की राह छोड़कर संवाद के जरिए समाधान तलाशना चाहता है। ट्रंप के अनुसार, परिस्थितियों में आए बदलाव ने क्षेत्रीय समीकरणों को प्रभावित किया है और अब कूटनीतिक बातचीत की संभावना बढ़ी है।



  • Mar 01, 2026 22:17 IST

    USS अब्राहम लिंकन पर हमले का ईरानी दावा खारिज, अमेरिका बोला—कोई नुकसान नहीं

    HCOtDGmbEAAGbjX

    अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा किए गए मिसाइल हमले के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि ईरानी मिसाइल विमानवाहक पोत तक पहुंच ही नहीं सकी और जहाज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

    इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाया है। हालांकि अमेरिकी पक्ष ने इस दावे को निराधार बताया है।



  • Mar 01, 2026 21:31 IST

    ईरान में अगले दो दिनो में चुना जाएगा नया सुप्रीम लीडर 

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश में अगले दो दिनों में नया सुप्रीम लीडर चुना जा सकता है। उन्होंने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या को अतंरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। अल जजीरा से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की संस्थाएं सुचारू रूप से काम कर रही हैऔर संवैधानिक प्रक्रिया लागू है। उन्होंने दावा किया कि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। 



  • Mar 01, 2026 21:25 IST

    अमेरिका का ईरान के युद्धपोत पर हमला

    अमेरिका ने ईरान के जामारान क्लास के एक युद्धपोत पर हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

    कमांड के अनुसार यह युद्धपोत ओमान की खाड़ी में चाबहार पियर के पास तैनात था, जब उसे निशाना बनाया गया। हमले के बाद जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है।



  • Mar 01, 2026 19:07 IST

    इजरायल में मरने वालों की संख्या 8 हुई

    ईरान ने इजरायल के बेइत शेमेश शहर में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। ईरान के इस हमले में कम से कम 27 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि मिसाइल रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे भारी नुकसान हुआ। सर्च एंड रेस्क्यू टीमें और मेडिकल स्टाफ मौके पर तैनात हैं। 



  • Mar 01, 2026 18:49 IST

    बेइत शेमेश में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल हमला, 4 लोगों की मौत

    ईरान ने इजराइल के बेइत शेमेश शहर को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

    इजराइली सेना के मुताबिक सर्च एंड रेस्क्यू टीमें, मेडिकल स्टाफ और एक हेलीकॉप्टर मौके पर तैनात हैं और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।

    बेइत शेमेश शहर यरुशलम से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। हमले के बाद इलाके में तनाव और सतर्कता बढ़ा दी गई है।



  • Mar 01, 2026 18:45 IST

    ईरान का दोबारा मिसाइल-ड्रोन हमला, अबू धाबी पोर्ट के पास धमाके

    ईरान ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट के देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में कई ठिकानों पर हमले अंजाम दिए हैं।

    इसी बीच अबू धाबी पोर्ट के पास जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। हालांकि हमलों से हुए नुकसान और हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।



  • Mar 01, 2026 17:46 IST

    ईरान में बमबारी में अब तक 200 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल

    60d09b60-1471-11f1-957f-43712565c382.jpg

    इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमलों में भारी जनहानि हुई है। राजधानी तेहरान सहित देश के 10 प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया। अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    हमलों के दौरान एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है।

    बताया जा रहा है कि इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी संबंधित देशों पर जवाबी कार्रवाई की है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।



  • Mar 01, 2026 17:29 IST

    कतर ने ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की, ओमान की संप्रभुता पर बताया हमला

    NSGY6WDV4VOOXHISXH7BWJVYCY

    इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच ओमान के दुक्म (Duqm) वाणिज्यिक बंदरगाह (commercial port) और उसके तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए ईरानी हमले की कतर ने कड़ी निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इन हमलों को ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन और अस्वीकार्य उकसावा बताया। 

    कतर ने कहा कि यह हमला ऐसे देश को निशाना बनाकर किया गया है, जो इस समय ईरान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच मध्यस्थ (mediator) की सक्रिय भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास कर रहा है।

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में ओमान सल्तनत (Sultanate of Oman) के साथ पूर्ण एकजुटता (full solidarity) व्यक्त करते हुए कहा कि कतर, ओमान की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाए गए हर कदम का समर्थन करता है।



  • Mar 01, 2026 16:36 IST

    खामेनेई की हत्या को पुतिन ने बताया नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन 

    Vladimir-Putin-questions-news-conference-2016

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधते हुए इस घटना को “नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों का निंदनीय उल्लंघन” बताया। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान के अनुसार, पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को एक पत्र भेजकर खामेनेई की हत्या पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों के खिलाफ बताया।



  • Mar 01, 2026 16:29 IST

    कौन है ईरान के अस्थायी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी

    Ayatollah Alireza

    अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन सामने आया है। अली खामेनेई के निधन के बाद वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को देश का अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। अराफी लंबे समय से ईरान की धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े रहे हैं और उन्हें कट्टर धार्मिक प्रतिष्ठान का अहम चेहरा माना जाता है।

    उनका कद अली खामेनेई के कार्यकाल में तेजी से बढ़ा। उन्हें पहले मेयबोद और बाद में क़ोम में जुमे की नमाज़ की अगुवाई की जिम्मेदारी दी गई, जिसे शीर्ष नेतृत्व का भरोसा माना जाता है। अराफी अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रमुख भी रह चुके हैं, जहां ईरान और विदेशों से आए धर्मगुरुओं को शिक्षा दी जाती है।

    साल 2019 में उन्हें गार्जियन काउंसिल का सदस्य बनाया गया, जो कानूनों की समीक्षा और चुनावी उम्मीदवारों की जांच करती है। उनके चयन को मौजूदा धार्मिक सत्ता संरचना में निरंतरता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।



  • Mar 01, 2026 16:17 IST

    ईरान के अस्थायी सुप्रीम लीडर बनाए गए अलीरेजा अराफी

    alireza arafi

    ईरान की लीडरशिप काउंसिल ने खामेनेई की मौत के बाद बड़ा फैसला लिया है। अलीरेजा अराफी को ईरान का अस्थायी सुप्रीम लीडर बनाया गया है।



  • Mar 01, 2026 15:39 IST

    नेतन्याहू की चेतावनी - ईरान के हजारों ठिकानों पर करेंगे हमला 

    बहरीन के मनामा में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले के बाद उठता धुंआ।

    अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इजरायल ईरान के आतंकी शासन से जुड़े हजारों ठिकानों पर हमला करेगा। नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अपील की है कि ये पीढ़ियों मे एक बार आने वाला अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 



  • Mar 01, 2026 15:20 IST

    अमेरिका-इजराइल का दूसरे दिन भी ईरान पर हमला

    Iran

    अमेरिका और इजराइल की ओर से रविवार को लगातार दूसरे दिन ईरान पर किए गए ताबड़तोड़ हमलों ने वहां रह रहे भारतीय कामगारों के लिए संकट पैदा कर दिया है। जिले के दर्जनों लोग इस समय युद्धग्रस्त ईरान के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने के कारण उनकी घर वापसी का रास्ता पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे मुजफ्फरपुर में रह रहे उनके परिजनों में गहरी चिंता और दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार अब सरकार और विदेश मंत्रालय से अपने अपनों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं।



  • Mar 01, 2026 15:09 IST

    खाड़ी देशों में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से टाल दिया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल कल की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इन विषयों के लिए नई तिथियों का निर्धारण जल्द ही परिस्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा। बोर्ड प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों और विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।



  • Mar 01, 2026 13:45 IST

    फारस की खाड़ी का रास्ता रोका, अमेरिकी जहाजों पर पूरी तरह प्रतिबंध

    Persian Gulf

    एक्सपीडिएंसी डिस्र्नमेंट काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य मोहसिन रेजई ने 1 मार्च 2026 को आधिकारिक घोषणा करते हुए फारस की खाड़ी का रास्ता रोक दिया है। इस रणनीतिक जलमार्ग को अमेरिकी जहाजों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यह कठोर कदम हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए साझा सैन्य हमलों और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद उठाया गया है। मोहसिन रेजई के अनुसार, यह प्रतिबंध ईरान की संप्रभुता पर हुए हमलों का सीधा जवाब है। कच्चे तेल की वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने से कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावना है।



  • Mar 01, 2026 13:27 IST

    ईरान पर 24 घंटे में 1,200 बम गिराए, 148 की मौत

    Iran

    मध्य पूर्व में जारी युद्ध अब तक के सबसे वीभत्स दौर में पहुंच गया है। इजरायली वायु सेना (IAF) ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि पिछले 24 घंटों के भीतर अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के विभिन्न ठिकानों पर 1,200 से अधिक घातक हथियारों से हमला किया गया है। इन हमलों में सबसे हृदयविदारक घटना दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर से सामने आई है। यहां लड़कियों के एक एलिमेंट्री स्कूल पर बमबारी हुई, जिसमें भारी जानी नुकसान की खबर है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, स्कूल पर हुए हमले में 148 लोगों की मौत हो गईं। दर्जनों छात्राएं और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले के वक्त स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।



  • Mar 01, 2026 13:08 IST

    इजरायली सेना ने जारी किया अलर्ट, कहां बंकरों में सुरक्षित रहे

    Israeli Army

    इजरायली सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की है कि इजरायली वायु सेना (IAF) सक्रिय रूप से हवा में ही मिसाइलों को नष्ट करने के मिशन पर है। इजरायली सेना ने अपने बयान में नागरिकों को सचेत करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही है। सेना ने स्पष्ट किया है कि वे न केवल बचाव कर रहे हैं, बल्कि खतरे के स्रोत को खत्म करने के लिए जहां भी जरूरी होगा, वहां हमले करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने के निर्देश दिए गए हैं।



  • Mar 01, 2026 12:50 IST

    पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास में तोड़-फोड़, 10 लोगों के मौत

    Pakistan US Embassy

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलों में मौत की सूचना के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर में जबरदस्त हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को निशाना बनाया है। शोक और गुस्से से भरी भीड़ ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट पर हमला कर दिया। भीड़ ने दूतावास की बाहरी संपत्तियों और सुरक्षा चौकियों में जमकर तोड़-फोड़ की। परिसर के बाहर और प्रवेश क्षेत्र में आगजनी की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में काले धुएं का गुबार देखा गया। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रहे हैं और ईरान पर हुए हमलों को आतंकवाद करार दे रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 10 की मौत हो गईं।



  • Mar 01, 2026 12:46 IST

    इराक में तीन दिन के शोक का ऐलान

    Iraq

    स्टेट न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक ने खामेनेई की हत्या के बाद पूरे देश में तीन दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान कर दिया है। जगह—जगह प्रदर्शन और मातम छाया हुआ है।



  • Mar 01, 2026 12:34 IST

    ट्रम्प की चेतावनी- हम वो हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा!

    Donald Trump

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने द व्हाइट हाउस और एक्स पर पोस्ट कर ईरान को अब किसी भी हमले न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा हैं कि ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, इतना जोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया, लेकिन, बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया!



  • Mar 01, 2026 12:28 IST

    ईरानी चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी की मौत

    Iranian Armed Forces Chief of Staff Abdolrahim Mousavi

    प्रारंभिक प्रसारणों के अनुसार, ईरान सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इजराइल-अमेरिका हमले में ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी की भी हत्या कर दी गई।



  • Mar 01, 2026 12:11 IST

    इस्फहान के इमाम स्क्वायर पर उमड़ा जनसैलाब, जताया विरोध

    Iran

    मध्य ईरान के ऐतिहासिक शहर इस्फहान में आज भारी तनाव और शोक का माहौल देखा गया। शहर के प्रसिद्ध इमाम स्क्वायर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। यह विरोध प्रदर्शन ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिका और इजराइली सैन्य हमलों के खिलाफ आयोजित किया गया। इमाम स्क्वायर पर जुटे लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इस्फहान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन और जनसमूह के दृश्यों को ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग द्वारा जारी किया गया है।



  • Mar 01, 2026 11:30 IST

    लखनऊ में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन, इमामबारगाहों पर काले परचम

    Lucknow

    ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ में प्रदर्शन किया जा रहा है। इमाम बारगाहों पर काले परचम लगाए। मौलाना कल्बे जवाद ने घर-घर काला झंडा लगाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा होगी। शोकसभा के बाद कैंडल मार्च निकालेंगे। इसमें सभी धर्मों से शामिल होने की अपील की है।



  • Mar 01, 2026 10:07 IST

    खामेनेई की हत्या का श्रीनगर में विरोध, कश्मीरी शिया समुदाय का प्रदर्शन

    Kashmiri Shia Muslims

    श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने काले झंडे और पोस्टर लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे लगाए गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।



Israel-Iran war America-Israel vs Iran War
Advertisment
चैनल से जुड़ें