/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/rewa-manganwan-ti-gajendra-dhakad-and-two-constables-suspended-ndps-case-hindi-news-zvj-2026-02-23-22-28-24.jpg)
Rewa Mangawan TI Suspended: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। नशे के विरुद्ध अभियान में पारदर्शिता बरतने के बजाय, कार्रवाई में हेरफेर और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते मनगवां थाना प्रभारी (TI) समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक और एसपी के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई ने विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है। आईजी और एसपी स्तर पर हुई इस मॉनिटरिंग ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मनगवां टीआई गजेंद्र सिंह पर एक्शन
रीवा जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। थाना मनगवां में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़ और उनके सहयोगी दो आरक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। यह पूरी कार्रवाई नशीले पदार्थों (NDPS) और औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई एक पुरानी कार्रवाई में बड़े स्तर पर हुई अनियमितता के खुलासे के बाद की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के भागीरथपुरा में फिर मचा हड़कंप: बर्थडे पार्टी में दाल-बाफले खाते ही बीमार हुए 30 से ज्यादा मेहमान, 4 अस्पताल में भर्ती
NDPS कार्रवाई में हेरफेर का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मनगवां थाने में एनडीपीएस एक्ट और 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत कुछ समय पहले एक कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा जब्ती और कागजी कार्रवाई में हेरफेर की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मामले को कमजोर करने या लाभ लेने की कोशिश की है।
ये खबर भी पढ़ें... नर्मदापुरम: 15 लाख के लोन का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने दी जान, परिजनों का हंगामा, थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन
जांच में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में एक विभागीय जांच बैठाई गई। जांच के दौरान कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और आरक्षक बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथम दृष्टया भ्रष्ट और संदिग्ध पाया गया। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी एसपी संदीप मिश्रा ने तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी है।
ये खबर भी पढ़ें... 8th Pay Commission के नाम पर ठगी का खेल: पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे साइबर ठग, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ये खबर भी पढ़ें... MP BJP SC मोर्चा की नई टीम घोषित: BSP के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए 8 उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट
Mangawan police station, Rewa Police, Rewa News, Rewa Mangawan TI Suspended, Mangawan TI Gajendra Singh Dhakad, NDPS Case Fraud, Rewa SP Action, MP Police Suspension, MP Police news MP TI suspended
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us