Advertisment

इंदौर के भागीरथपुरा में फिर मचा हड़कंप: बर्थडे पार्टी में दाल-बाफले खाते ही बीमार हुए 30 से ज्यादा मेहमान, 4 अस्पताल में भर्ती

इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान दाल-बाफले खाने से 30 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद कई लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि 4 लोग एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं।

author-image
Vikram Jain
indore bhagirathpura food poisoning birthday party illness update

Indore Bhagirathpura Birthday Party Case: इंदौर में चर्चित दूषित पानी कांड के बाद भागीरथपुरा एक बार फिर चर्चा में है। पहले से ही दूषित पानी की त्रासदी झेल रहे इस क्षेत्र में अब जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए मेहमानों के बीमार होने का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ शनिवार को एक बच्चे के जन्मदिन की खुशियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर का बना खाना खाने के बाद एक-एक कर 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कार्यक्रम में दाल-बाफले और सब्जी खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले में खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

पार्टी के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र की शुक्ला गली में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में मेहमानों को परोसा गया भोजन उनके लिए आफत बन गया। आकाश मुक्शिया के बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 40 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे।

पार्टी के मेन्यू में पारंपरिक दाल-बाफले और आलू की सब्जी रखी गई थी। परिजनों के अनुसार, खाना घर पर ही बनाया गया था। भोजन करने के बाद रविवार सुबह से ही मेहमानों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें शुरू होने लगीं। बीमार होने वालों में कुलकर्णी नगर, बाणगंगा और एमआर-10 क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... रीवा SP का बड़ा एक्शन: मनगवां TI गजेंद्र धाकड़ और दो आरक्षक सस्पेंड, NDPS केस में गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

Advertisment

अस्पतालों में मची अफरा-तफरी

जैसे-जैसे लोगों की तबीयत बिगड़ी, वे निजी क्लीनिकों और सरकारी डिस्पेंसरी की ओर भागे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश लोगों को छुट्टी दे दी गई। परिवार के मुखिया आकाश के अनुसार, वर्तमान में केवल 4 मरीज एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... गिद्ध संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: सीएम मोहन यादव ने हलाली डैम में प्राकृतिक आवास में छोड़े 5 दुर्लभ गिद्ध, हाई-टेक सिस्टम से होगी सुरक्षा

प्रशासन अलर्ट, लिए फूड सैंपल 

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाने के सैंपल जब्त किए हैं। चूंकि भागीरथपुरा इलाका पहले से ही जल प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है (जहां पूर्व में दूषित पानी से 35 मौतें हो चुकी हैं), इसलिए नगर निगम ने पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं ताकि बीमारी के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... 8th Pay Commission के नाम पर ठगी का खेल: पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे साइबर ठग, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ये खबर भी पढ़ें... Dhar Bee Attack: मृत्यु भोज कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, भोजन की थाली छोड़ जान बचाने भागे लोग, 1 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

Indore Bhagirathpura Birthday Party Case, Indore News, Bhagirathpura News, Birthday Party Illness, Dal Bafla Side Effects, MP News, Indore Health Department ndore Bhagirathpura contaminated water case | Bhagirathpura Indore News | Indore Health News Indore Bhagirathpura contaminated water case 

Advertisment
Indore News Indore Bhagirathpura Birthday Party Case Indore Bhagirathpura contaminated water case Bhagirathpura Indore News Indore Health News MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें