/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mp-bjp-sc-morcha-state-2026-02-22-23-06-19.jpg)
MP BJP SC Morcha State Executive List: मध्यप्रदेश में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हरी झंडी मिलने के बाद पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की। इस नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें बसपा से आए पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्रियों को नियुक्त किए गए हैं।
एमपी बीजेपी एससी मोर्चा की नई टीम घोषित
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने संगठन की नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस नई टीम में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और अन्य दलों से आए प्रभावशाली नेताओं को तरजीह दी गई है।
पूर्व विधायक सखवार बने उपाध्यक्ष
इस पूरी सूची में सबसे चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण नाम सत्यप्रकाश सखवार का है। सखवार, जो मुरैना की अंबाह सीट से बसपा के विधायक रह चुके हैं, अब भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। सखवार का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, बसपा के बाद वे कांग्रेस में गए और अंततः 2023 के चुनावों से पहले भाजपा का दामन थामा था। उनके अनुभव का लाभ ग्वालियर-चंबल संभाग में पार्टी को मिलने की उम्मीद है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/bjp-sc-morcha-2026-02-22-23-05-44.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/bjp-sc-morcha-2026-02-23-03-57-55.jpeg)
उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति
पार्टी ने संतुलन बनाए रखने के लिए 8 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें मोहिनी शाक्यवार (कोली कोरी समाज की पूर्व अध्यक्ष), गगन खटीक, धर्मेंद्र आर्य, सत्यनारायण खोईवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, प्रवीण मेश्राम और अमित कछवाह शामिल हैं। वहीं, संगठन की कमान संभालने के लिए गणपत डाबी, रामस्वरूप शुक्रवारे और कृष्णा चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ट
ये खबर भी पढ़ें... Dhar Bee Attack: मृत्यु भोज कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, भोजन की थाली छोड़ जान बचाने भागे लोग, 1 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
तकनीकी और मीडिया टीम पर विशेष ध्यान
डिजिटल दौर को देखते हुए बीजेपी ने अपनी सोशल मीडिया और आईटी विंग को भी मजबूत किया है। अंकित थेप्ते को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुंदरलाल वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया की कमान डॉ. नितिन डेहरिया को सौंपी गई है और आईटी विभाग में कपिल अंजने को संयोजक बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... AI समिट विवाद: ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिवार थाने-थाने भटक रहा, पिता बोले- घर में घुसकर मारे थप्पड़!
क्षेत्रीय संतुलन और मिशन मोड
नई कार्यकारिणी में मालवा, निमाड़, चंबल और महाकौशल के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। कुल 8 प्रदेश मंत्रियों की भी नियुक्ति हुई है, जिनमें सुखलाल पवार, नितेश नरवले और महेंद्र कुमार अहिरवार जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी का लक्ष्य इस नई टीम के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
ये खबर भी पढ़ें... आलीराजपुर जहरकांड: 9 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी मां, तीन बच्चों को जहर देने वाली नूरी बाई ने भी तोड़ा दम, महिला के बयान नहीं हुए थे दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम MLA की तारीफ: बोले- आतिफ अकील लाए गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प, हिंदू विधायकों को दी नसीहत
MP BJP SC Morcha, Bhagwan Singh Parmar, Hemant Khandelwal, BJP Satyaprakash Sakhwar, MP BJP New List, SC Morcha Executive Body, MP Politics, MP news MP BJP SC Morcha Karyakarini, MP BJP SC Morcha Team MP BJP News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us