Advertisment

Rewa Patwari Rishwat: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और सर्वेयर को 4800 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के रीवा लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी हंसराज पटेल और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी को 4800 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

author-image
anurag dubey
एडिट
patwari rishwat

patwari rishwat

Rewa Patwari Rishwat: मंध्य प्रदेश की रीवा में  मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक अहम कार्रवाई की। यहां पटवारी हंसराज पटेल (Patwari Hansraj Patel) और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी (Surveyor Ashutosh Tripathi) को 4800 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया है  शिकायतकर्ता जमीन संबंधी काम करवाने के दौरान लगातार घूस की मांग से परेशान था, जिसके बाद उसने लोकायुक्त में शिकायत की।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP Police officer controversy: एमपी में AIG पर शोषण और लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, फैशन डिजाइनर ने पेश किए सबूत, DGP ने लिया संज्ञान

काम बढ़ाने के नाम पर 4800 की मांग 

जानकारी के मुताबिक, गढ़ थाना क्षेत्र (Garh Police Station Area) बड़ोखर हल्का (Badokhar Halka) के पटवारी हंसराज पटेल के खिलाफ़ लोकायुक्त टीम को सूचना मिली थी कि पटवारी और सर्वेयर जमीन का नक्शा तैयार करने और नामांतरण (Mutation) की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर 4800 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Rohini Kalam Suicide Case: : ट्रेनिंग के दबाव और प्रताड़ना ने ली इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहिणी की जान, MP जू-जीत्सु संघ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अरेस्ट

Advertisment

टीम ने रंगे हाथ पर पकड़ा पटवारी को 

इसके बाद टीम पटवारी को पकड़ने के लि जाल बिछा लिया जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय की गई राशि अधिकारियों को दी, लोकायुक्त की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी वहीं से बरामद की गई। शिकायतकर्ता ने जानकारी देकर बताया कि  वह अपनी जमीन का नक्शा और नामांतरण करवाना चाहता था, लेकिन सरकारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बजाय पटवारी और सर्वेयर ने उससे "काम कराने के बदले" अतिरिक्त पैसे मांगे।

Garh Police Station Area Surveyor Ashutosh Tripathi Patwari Hansraj Patel Rewa Patwari Rishwat
Advertisment
चैनल से जुड़ें