MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ा ठंड का प्रकोप, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। कल्याणपुर 4.7°C के साथ सबसे ठंडा रहा।

mp weather

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिसंबर की ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर और सिवनी में आज (9 दिसंबर) को शीतलहर का असर दिखा, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई शहरों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में शीतलहर का सीधा असर दिखा। अधिकतम तापमान नर्मदापुरम और सागर संभाग में 2.2°C से 3.3°C तक बढ़ा, जबकि अन्य संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं दिखा। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.9°C तक कम रहा।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
कल्याणपुर (शहडोल)4.7
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)5.0
राजगढ़5.6
गिरवर (शाजापुर) / नौगाँव (छतरपुर)6.0
इंदौर6.1

ये भी पढ़ें- Minister Brother Ganja Smuggling: गांजा तस्करी करते राज्यमंत्री का भाई अरेस्ट, 46 KG नशे की खेप बरामद, 5 दिन पहले पकड़ाया था जीजा

न्यूनतम तापमानों में भी बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन भोपाल और इंदौर संभाग के कई जिलों में यह सामान्य से 3.0°C से 4.6°C नीचे रहा। नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.3°C कम दर्ज किया गया।

5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
मलाजखंड (बालाघाट)23.8
चित्रकूट (सतना)24.1
नरसिंहपुर25.0
अमरकंटक (अनूपपुर)25.4
गिरवर (शाजापुर)25.6

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4°C नर्मदापुरम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C शहडोल के कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro Start Date 21 December: भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगी मेट्रो, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

कल्याणपुर (शहडोल) प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.7°C दर्ज हुआ। पचमढ़ी में पारा 5.0°C, राजगढ़ में 5.6°C और शाजापुर के गिरवर तथा छतरपुर के नौगांव में 6.0°C तक पहुंच गया। सागर में 11.8°C और नर्मदापुरम में 12.0°C न्यूनतम तापमान रहा।

5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
कन्नौद (देवास)14.1
अमरकंटक (अनूपपुर)13.7
आगर13.6
नर्मदापुरम12.0
सागर11.8

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कन्नौद (देवास) में 14.1°C और अमरकंटक में 13.7°C दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Narmadapuram Rishwat Case: MP में 40 हजार की रिश्वत लेते कृषि उपसंचालक गिरफ्तार, घूस में 1 लाख रुपए और महंगी शराब की डिमांड

अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट

अधिकतम तापमान की बात करें तो मलाजखंड (23.8°C), चित्रकूट (24.1°C), नरसिंहपुर (25.0°C), अमरकंटक (25.4°C) और शाजापुर का गिरवर (25.6°C) सबसे ठंडे रहे। दूसरी ओर नर्मदापुरम 31.4°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि मंडला 30.0°C, सागर 29.6°C, बैरसिया और विदिशा 29.5°C और भैरूंदा 29.1°C दर्ज किए गए।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
नर्मदापुरम31.4
मंडला30.0
सागर29.6
बैरसिया (भोपाल) / विदिशा29.5
भैरूंदा (सीहोर)29.1

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर और सिवनी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तापमान में लगातार गिरावट और शुष्क मौसम के चलते अगले तीन दिन जनजीवन पर ठंड का असर और बढ़ सकता है। जबकि रायसेन में कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

imd bhopal
IMD Bhopal
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article