MP Weather Update: प्रदेश के कई शहरों में पारा दस डिग्री से नीचे, दो दिन बाद सर्दी और तेज होगी, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा। हवा की दिशा बदलने और बादलों की वजह से उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन बाद ठंड और बढ़ेगी। जानें मौसम का हाल...

mp weather

MP Weather Update: मध्यप्रदेश इस समय दो तरह के मौसम का सामना कर रहा है। ग्वालियर और चंबल समेत सात शहरों में रात का तापमान लगातार दस डिग्री से नीचे बना हुआ है, जबकि कई जिलों में दिन के समय हल्की धूप राहत दे रही है। हवा की दिशा बदलने और बादल छाने से प्रदेश में ठंडक और नर्मी का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक यही उतार-चढ़ाव रहेगा, उसके बाद ठंड का एक और मजबूत दौर शुरू होगा।

ग्वालियर-चंबल में रातें ज्यादा सर्द

ग्वालियर, मुरैना, नौगांव और दतिया जैसे शहरों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रिकॉर्ड हुआ। मुरैना में 8.8 डिग्री और रीवा में 8.9 डिग्री रहा। ग्वालियर का पारा भी 9.3 डिग्री पर टिक गया।

ये भी पढ़ें- MP IAS Santosh Verma Controversy: IAS संतोष वर्मा को शो-कॉज नोटिस जारी, 7 दिन में देना होगा जवाब वरना होगी एकतरफा कार्रवाई

इसके उलट रतलाम, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल और नर्मदापुरम में रात का तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। इन इलाकों में दिन के समय धूप का असर थोड़ा ज्यादा दिखा, इसलिए ठंड का दबाव उतना महसूस नहीं हुआ।

ये भी पढ़ेंMP IAS Santosh Verma Controversy: अजाक्स प्रांताध्यक्ष का विवादित बयान... 'ऐसा नहीं होता, यदि सरकार बिगड़े बोलों पर समय से एक्शन लेती'

लो प्रेशर एरिया एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसकी वजह से हवाओं का पैटर्न बदल गया है और प्रदेश में हल्के बादल छा रहे हैं। यह बादल दिन में ठंडक बढ़ा रहे हैं, जबकि रात के तापमान को स्थिर भी कर रहे हैं। इसी कारण न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की उछाल देखी जा रही है।

दूसरी ओर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी तो हो रही है, पर उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश तक नहीं पहुंच पा रहीं। यही वजह है कि कड़ाके की ठंड अभी नहीं उतर सकी है।

शहर / स्थानन्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल15.4
इंदौर15.1
उज्जैन16.5
जबलपुर15.2
खजुराहो9.8
सीधी10.0
दतिया9.6
चित्रकूट9.6

IMD Bhopal
IMD Bhopal

ये भी पढ़ें:  IAS Santosh Verma Controversy: अजाक्स अध्यक्ष के बयान पर ब्राह्मण समाज प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र बोले-गिरफ्तारी कराए सरकार

मुख्य शहरों का तापमान

पिछले 24 घंटों में भोपाल में 15.4 डिग्री, इंदौर में 15.1 डिग्री, उज्जैन में 16.5 डिग्री और जबलपुर में 15.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। खजुराहो में 9.8 डिग्री और सीधी में 10 डिग्री रहा, जबकि दतिया और चित्रकूट में पारा 9.6 डिग्री पर रुक गया।

शहर / स्थानन्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल15.4
इंदौर15.1
उज्जैन16.5
जबलपुर15.2
खजुराहो9.8
सीधी10.0
दतिया9.6
चित्रकूट9.6

ये भी पढ़ें:  MP IAS Controversy: ब्राह्मणों की बेटी दान' वाले बयान पर अजाक्स के नए प्रांताध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article