MP Weather Update: 2-3 डिग्री गिरेगा रात का पारा, प्रदेश में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में दो दिन बाद ठंड फिर बढ़ेगी। बादलों के कारण भोपाल-इंदौर में तापमान थोड़ा बढ़ा, नौगांव 7.8 डिग्री पर सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में दो दिन बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

mp weather (1)

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों बाद ठंड का असर एक बार फिर बढ़ने वाला है। फिलहाल भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा का कहना है कि बादल जरूर हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

अधिकतम तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटों में उज्जैन संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 1.8 से 2.5 डिग्री कम रहा। बाकी जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: MP IAS Santosh Verma controversy: IAS संतोष वर्मा पर एक्शन न लेने पर सिर धड़ से अलग करने की धमकी, मुंह काला करने पर 51000 के इनाम का ऐलान

न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव

न्यूनतम तापमानों में बड़े बदलाव नहीं देखे गए। रीवा संभाग के जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा।

ये भी पढ़ें- Ujjain Sarpanch Car Accident: उज्जैन में 20 फीट गहरे तालाब में समाई सरपंच की कार, पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिला शव

सबसे गर्म और सबसे ठंडे शहर

प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री खंडवा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री नौगांव छतरपुर में रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद मुरैना 8.8, रीवा 8.9, ग्वालियर 9.3 और चित्रकूट-दतिया 9.6 डिग्री के साथ ठंडे शहरों की सूची में रहे। उधर, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कन्नौद देवास में 19 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। भैरूंदा सीहोर 18.8, तालुन बड़वानी 18.5, नर्मदापुरम 18.4 और अलीराजपुर 18.2 डिग्री के साथ गर्म रातों वाले शहर रहे।

अधिकतम तापमान में कम दर्ज होने वाले शहरों में अमरकंटक 24.3, गिरवर शाजापुर 24.6, चित्रकूट 24.9, मलाजखंड 25.0 और मंदसौर 25.1 डिग्री रहे। वहीं खंडवा 31.5, खरगौन 31.4, तालुन 31.1, नर्मदापुरम 30.0 और अलीराजपुर 29.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन वाले शहरों में शामिल रहे।

mp weather
IMD Bhopal

मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले 24 घंटों के बाद पूर्व मध्यप्रदेश में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Ratlam Teacher Murder Case Update: रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में मारी गोली, झड़प में TI भी घायल



यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article