Advertisment

MP Tansen Samaroh: ग्वालियर में 15 दिसंबर से समारोह का आगाज, 101वां आयोजन, ये होंगे तानसेन सम्मान से पुरस्कृत

अखिल भारतीय तानसेन समारोह 15 दिसंबर से ग्वालियर में प्रारंभ हो रहा है। पांच दिनी यह आयोजन तानसेन के समाधि स्थल हजीरा पर होगा। इस साल 2024 और 2025 के तानसेन सम्मान से संगीत की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

author-image
BP Shrivastava
MP Tansen Samaroh

MP Tansen Samaroh: इस बार अखिल भारतीय तानसेन समारोह 15 दिसंबर से ग्वालियर में प्रारंभ हो रहा है। पांच दिनी यह आयोजन तानसेन के समाधि स्थल हजीरा पर होगा। इस साल 2024 और 2025 के तानसेन सम्मान से संगीत की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

 इनमें राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त 10 कलाकार चित्रांकन कर प्रस्तुति देंगे। पद्मविभूषण, पद्मश्री एवं राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत संगीतज्ञों की संगीत सभाएं होंगी। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि देशभर से 114 कलाकार भाग लेंगे। इस साल समारोह का 101वां वर्ष है। इसलिए इसे और खास माना जा रहा है। संस्कृति विभाग ने सजीव चित्रांकन के लिए कलाकारों की सूची जारी कर दी है।

Add a heading (59)
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने मीडिया को तानसेन समारोह की जानकारी दी

सुबह की सभा बेहट और शाम की सभा गूजरी महल में

 सजीव चित्रांकन का लुत्फ संगीतप्रेमी 18 दिसंबर तक समाधि स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उठा सकेंगे। 19 दिसंबर को सुबह की सभा बेहट और शाम की सभा गूजरी महल में होगी। इसके पूर्व 14 दिसंबर को इंटक मैदान में पूर्व रंग गमक कार्यक्रम होगा, जिसमें सूफी गायिका जसपिंदर नरूला प्रस्तुति देंगी। सजीव चित्रांकन में शहर के 30 कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। साथ ही राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय एवं ललित कला संस्थान ग्वालियर के 50 छात्र-छात्राएं और प्रदेश के ललित कला संस्था इंदौर, धार, खंडवा, जबलपुर से 24 कलाकार समारोह में शिरकत करेंगे।

Advertisment

एकाग्र चित्रों की लगेगी प्रदर्शनी

10 राष्ट्रीय स्तर के कलाकार शामिल होंगे, जिनमें भोपाल से आलोक भावसार, पुणे से नवनाथ क्षीरसागर, कोल्हापुर से अरुण सुतार, जयपुर से कृष्ण कुमार कुंडारा, भुवनेश्वर से रघुनाथ साहू, भोपाल से दुर्गा बाई व्यास, दिल्ली से सुमित्रा अहलावत, मुंबई से निशिकांत पलांदे, उदयपुर से मदीप शर्मा, महाराष्ट्र से संदीप अहीर आएंगे। समारोह के दौरान तानसेन समारोह की प्रस्तुतियों पर एकाग्र चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें 76 कलाकारों की पेंटिंग शामिल की गई हैं, जिन्हें डिस्प्ले किया जाएगा। संगीत रसिकों के अवलोकन के लिए यह सुबह 10 बजे से रात तक खुली रहेगी।

तरूण भट्टाचार्य और राजा काले होंगे तानसेन सम्मान से पुरस्कृत

Add a heading (60)
पंडित तरूण भट्टाचार्य और पंडित राजा काले।

ठाकुर ने बताया कि तानसेन समारोह के 101वें संस्करण में पदम पुरस्कार प्राप्त कलाकारों के साथ ही प्रतिष्ठित कलाकारों को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से पद्मविभूषण अमजद अली खान अपने पुत्रों अमान-अयान अली बंगस के साथ आ रहे हैं। सुविख्यात गायिका पदमश्री सुमित्रा गुहा, सितार वादक पद्मश्री शिवनाथ देवब्रत मिश्र, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्राप्त कलापिनी कोमकली , मध्यप्रदेश शासन का कुमार गंधर्व सम्मान 2005 से अलंकृत संजीव अभ्यंकर एवं राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत होने जा रहे पंडित तरूण भट्टाचार्य एवं पंडित राजा काले की संगीत सभाएं सजेंगी। इसके साथ प्रतिभावान स्थानीय कलाकारों एवं युवा कलाकारों को भी तानसेन समारोह का मंच प्रदान किया जा रहा है। ताकि संगीत की यह परंपरा नई पीढ़ी के माध्यम से भी दमकती रहे।

समारोह में कब, क्या होगा ?

समारोह में संगीत सभाओं के साथ-साथ अनुषांगिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके तहत राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर में लोकप्रिय गतिविधि वादी संवादी का आयोजन किया जा रहा है। अगले तीन दिन के कार्यक्रम इस प्रकार है...

Advertisment
  • 16 दिसंबर 2025: दोपहर तीन बजे से ध्रुपद शैलियां से परिवर्तित होती शैलियों का स्वरूप एवं उद्भव विषय पर मधु भट्ट तेलंग, जयपुर का वक्तव्य होगा।

  • 17 दिसंबर 2025: दोपहर 3 बजे से तानसेन की जीवन यात्रा विषय पर  राकेश शुक्ला दिल्ली का वक्तव्य होगा।

  • 18 दिसंबर 2025:  दोपहर तीन बजे से ताल के द्वारा रस की अनुभूति विषय पर पंडित डालचन्द्र शर्मा दिल्ली का वक्तव्य होगा।

ये भी पढ़ें: MP Tourism Hotel Theft: ग्वालियर में एमपी टूरिज्म के होटल तानसेन रेजिडेंसी में बड़ी चोरी, BJP नेता के कमरा नंबर 211 में रखा था 15 लाख का सोने का हार

ये कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

मप्र संस्कृति विभाग के उप संचालक अमित यादव ने बताया कि तानसेन की समाधि हजीरा ग्वालियर में 15 से 18 दिसंबर को अनुषांगिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत तानसेन समारोह की प्रस्तुतियों पर एकाग्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा राग आधारित चित्रांकन सत्र, तानसेन समारोह का सजीव चित्रांकन किया जाएगा। इसमें आलोक भावसार भोपाल, नवनाथ क्षीरसागर पुणे, अरूण सुतार कोल्हापुर, कृष्णकुमार कुण्डारा जयपुर, रघुनाथ साहू भुवनेश्वर, श्रीमती दुर्गाबाई व्याम भोपाल, सुमित्रा अहलावत दिल्ली, निशिकांत पलान्दे मुंबई, मनदीप शर्मा उदयपुर, संदीप अहीर जालना महाराष्ट्र, शामिल है। इसके साथ ही ललितकला महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी चित्रांकन करेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Mohan Sarkar ke 2 Saal: CM मोहन यादव के सत्ता में आने के बाद के 6 बड़े फैसले, जिन्होंने परंपरागत राजनीतिक रूढ़ियों को तोड़ा

Gwalior Tansen Samaroh Tansen Samaroh MP Tansen Samaroh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें