Advertisment

IAS Santosh Verma Protest: भोपाल में मंत्रालय के सामने ब्राह्मण समाज ने किया शंख बजाकर प्रदर्शन, अजाक्स ने भी किया विरोध

ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर सवर्ण समाज के निशाने पर आए IAS संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की जा रही है

author-image
BP Shrivastava
IAS Santosh Verma Update

IAS Santosh Verma Protest: ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर सवर्ण समाज के निशाने पर आए IAS संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। इसी के शंखनाद को लेकर शुक्रवार, 12 दिसंबर को मंत्रालय में ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा तथा सामान्य वर्ग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए शंख झालर बजाकर रैली भी निकाली।

Advertisment

...तो 13 दिसंबर को सरकार का घेराव

 भोपाल मंत्रालय के सामने ब्राह्मण समाज ने शंख बजाकर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई है। समाज ने आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग की है। ब्राहम्ण समाज ने FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर ब्राह्मण समाज कल यानी  13 दिसंबर को सरकार का घेराव करेगा।

केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा

यहां बता दे, हिंदुवादी संगठनों और ब्राह्मण समाज के विरोध को देखते हुए एवं मांग पर राज्य सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अब सबकी नजरें  IAS संतोष वर्मा के खिलाफ केंद्र सरकार के कदम पर  हैं।

mantralay
आईएएस संतोष वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज और मंत्रालय के सवर्ण कर्मचारी।।
Advertisment

ब्राह्मण समाज ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन

पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार, 12 दिसंबर को 1 से 2 बजे के बीच मंत्रालय के गेट नंबर 06 पर सकल ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा तथा सामान्य वर्ग के कर्मचारियों द्वारा शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए मंत्रालय के सामने शंख झालर बजाकर प्रदर्शन किया। हनुमान चालीसा पाठ किया। 

...तब तक आंदोलन जारी रहेगा

यह प्रदर्शन संयुक्त मोर्चा के संयोजक वीरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में किया गया। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने संतोष वर्मा आईएएस के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
कार्यक्रम के पहले नाइन मसाला रेस्टोरेंट में मीटिंग हुई जिसमें  तय हुआ कि संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई के कागज जब तक उपलब्ध नहीं करा दिए जाते तब तक आंदोलन यथावत चलता रहेगा।

Advertisment

प्रदर्शन में ये कर्मचारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्रालय कर्मचारियों संगठन के पदाधिकारी आशीष सोनी, राजकुमार पटेल, हरिशरण द्विवेदी, सतीश शर्मा, सुनील शुक्ल, साधना मिश्रा आदि उपस्थित थीं। ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षगण पुष्पेन्द्र मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, रामनारायण अवस्थी, गौरीशंकर काका जी आदि उपस्थित थे। साथ की कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी, उमाशंकर तिवारी और राजेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

अजाक्स और विपक्ष भी संतोष वर्मा के खिलाफ

अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा कि संगठन के अधिकारी- कर्मचारी किसी तरह से भ्रम में न पड़ें। उन्होंने अनुरोध किया कि अजाक्स का वास्तविक संगठन यही हैं। अजाक्स से आईएएस संतोष वर्मा का वैधानिक रूप से कोई लेना-देना नहीं है। मौर्य ने कहा कि सात दिन के बाद हम विधिवत चार्ज हो जाएगा। सभी भ्रम दूर हो जाएंगे। स्पाक्स के संयोजक हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि सरकार को पहले उनके खिलाफ एफआईआर और निलंबित किया जाए। उसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। तभी बात बनेगी।

ये भी पढ़ें: MP Vidhan Sabha: 17 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

Advertisment

ऐसा अधिकारी आईएएस कैडर पर धब्बा

वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आईएएस संतोष शर्मा के खिलाफ हरदा, रीवा और कई जगह महिलाओं का शोषण करते पाए गए। इन पर एफआईआर हुई और जेल गए। इनकी मानसिक अवस्था इस तरह की हो गई है। दूसरा इन्होंने जजेस से सैटिंग करके केस अपने पक्ष में करवाया। ऐसा अधिकार आईएएस रहने लायक नहीं है। आईएएस कैडर पर ऐसा अधिकारी एक धब्बा है।

ये भी पढ़ें:  मोहन यादव सरकार के 2 साल: कांग्रेस ने साधा निशाना- 'ये बर्बादी के साल, डबल इंजन सरकार कर्ज लेकर सिंगल इंजन में काम कर रही'

MP IAS Santosh Verma Brahmin Samaj Protest IAS Santosh Verma Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें