/bansal-news/media/media_files/2025/12/02/aadhar-sewa-kendra-2025-12-02-16-36-31.jpg)
MP Aadhaar Update Centre: भोपाल में एमपी नगर और नर्मदापुरम रोड स्थित दो बड़े आधार सेवा केंद्र बंद होने के बाद लोगों को आधार अपडेट कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोज लगभग 1000 लोग इन केंद्रों पर आधार अपडेट करवाने पहुंचते थे, जिनमें से 300 से 500 लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट लेकर आते थे। लेकिन अब स्थिति बदलने जा रही है। UIDAI ने नई व्यवस्था लागू करते हुए प्रदेश के कई जिलों में नए आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी तेज कर दी है।
भोपाल में दो प्रमुख केंद्र बंद, नई कंपनी खोलेगी नया सेंटर
एमपी नगर जोन-1 में मल्टी-लेवल पार्किंग के सामने बना आधार सेवा केंद्र रविवार से बंद है। नर्मदापुरम रोड के शॉपिंग मॉल में संचालित दूसरा केंद्र दो दिन पहले बंद किया गया। यह दोनों केंद्र निजी एजेंसियों के पास थे। UIDAI अधिकारियों ने बताया कि काम नई कंपनी को दिया गया है, जो बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के सामने नारायण नगर में नया आधार सेवा केंद्र खोलने जा रही है। हालांकि बंद हुए केंद्रों के बाद भी पोस्ट ऑफिस और बैंकों की ब्रांच में आधार अपडेट की सुविधा जारी है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी में ठंड ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड, दिसंबर में और बढ़ेगी सर्दी, शीतलहर और बारिश का अलर्ट
शहर में कहां मिल रही है आधार अपडेट की सुविधा
भोपाल में जीपीओ रॉयल मार्केट, सेंट्रल टीटी नगर, विद्या नगर, कोलार रोड, भेल और एमएल नगर के डाकघरों में आधार सेवा केंद्र चालू हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों की करीब 10% शाखाओं में भी आधार अपडेट किया जा रहा है।
अब प्रदेश के जिलों में खुलेंगे नए आधार सेवा केंद्र
UIDAI ने प्रदेश भर में नागरिकों को राहत देने के लिए आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra with 8 kits) जिला स्तर पर खोलने की योजना शुरू कर दी है। इन केंद्रों के फेज-2 और फेज-3 में कई जिलों में सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे लोगों को आधार अपडेट के लिए अब भोपाल या इंदौर जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
इन जिलों में शुरू होगी आधार अपडेट की नई सुविधा
अलीराजपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, धार, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खर्गोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में यह सुविधा फेज-2 और फेज-3 के तहत शुरू की जाएगी।
प्रदेश के जिन जिलों में आधार अपडेट की नई सुविधा शुरू होगी (फेज-2 व फेज-3)
| क्रमांक | जिला |
|---|---|
| 1 | अलीराजपुर |
| 2 | बालाघाट |
| 3 | बड़वानी |
| 4 | बैतूल |
| 5 | भिंड |
| 6 | छतरपुर |
| 7 | छिंदवाड़ा |
| 8 | देवास |
| 9 | धार |
| 10 | ग्वालियर |
| 11 | जबलपुर |
| 12 | झाबुआ |
| 13 | कटनी |
| 14 | खंडवा |
| 15 | खर्गोन |
| 16 | मंडला |
| 17 | मंदसौर |
| 18 | मुरैना |
| 19 | नरसिंहपुर |
| 20 | रायसेन |
| 21 | राजगढ़ |
| 22 | रतलाम |
| 23 | रीवा |
| 24 | सागर |
| 25 | सतना |
| 26 | सीहोर |
| 27 | सिवनी |
| 28 | शहडोल |
| 29 | शिवपुरी |
| 30 | सीधी |
| 31 | सिंगरौली |
| 32 | टीकमगढ़ |
| 33 | उज्जैन |
| 34 | विदिशा |
UIDAI के लक्ष्य के अनुसार 15 मार्च 2026 तक 40% और 15 सितंबर 2026 तक 100% जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे लोगों को आधार अपडेट के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और काम तेजी से हो सकेगा।
FAQ
ये भी पढ़ें- Jabalpur ITI Teacher: आईटीआई टीचर ने छात्र से की अभद्रता, कहा- जूते मारूंगा, NSUI ने की कार्रवाई की मांग
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें