Kuno Cheetah Accident: कूनो से भटके दो चीतों में एक की मौत, आगरा-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दूसरे की तलाश जारी

कूनो से निकले दो चीतों में एक को तेज रफ्तार वाहन ने आगरा–मुंबई हाईवे पर कुचल दिया। दूसरा चीता जंगल में चला गया, वन विभाग उसकी तलाश कर रहा है।

एडिट
cheetah dead (2)

Kuno Cheetah Accident: कूनो नेशनल पार्क से निकले दो चीतों में से एक की मौत रविवार (07 दिसंबर) तड़के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हो गई। चीता सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा चीता जंगल की ओर भाग गया है, जिसकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।

चीते के सड़क पर आते ही हुआ हादसा

रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच कूनो के जंगल से दो चीते घाटीगांव की तरफ आए। तड़के वे आगरा-मुंबई हाईवे की ओर बढ़े और जैसे ही उन्होंने सड़क पार करना शुरू किया, तभी एक रफ्तार में दौड़ता वाहन उनमें से एक से टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने के बाद चीता सड़क किनारे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

cheetah
कूनो के जंगल से निकले थे दो चीते।

ये भी पढ़ें- Maulana Madani: मौलाना मदनी के विवादित भाषण पर मचा बवाल, सिवनी में FIR की मांग, भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी बयान देने का आरोप

मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद कूनो पार्क के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने लगी तो वन विभाग ने पूरे क्षेत्र को घेरकर किसी को पास नहीं आने दिया। यहां तक कि पुलिस को भी सीमित दूरी से आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

cheetah dead
घटना की जानकारी मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- आरक्षक भर्ती घोटाला: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सॉल्वर और मुन्नाभाई को 7-7 साल की सजा, रात 8 बजे तक चली सुनवाई

पोस्टमार्टम के लिए कूनो भेजा गया शव

वन विभाग के अधिकारियों ने मृत चीते के शव को सुरक्षित तरीके से कूनो भेजा। यहां विशेषज्ञों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। विभाग का कहना है कि चीतों पर सैटेलाइट कॉलर आईडी से लगातार नजर रखी जा रही थी। जैसे ही कॉलर की मोवमेंट रुकी, सिस्टम ने अलर्ट भेज दिया और अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए।

ये भी पढ़ें- Bhopal Youth Congress: भोपाल यूथ कांग्रेस में नया विवाद, नए कार्यकारी अध्यक्ष पर रेप का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

लोगों ने देखा तो दी सूचना

हादसे के बाद जब राहगीरों ने सड़क किनारे चीते का शव देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। विभाग अब दूसरे चीते की लोकेशन ट्रैक कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article