Advertisment

Bhopal Youth Congress: भोपाल यूथ कांग्रेस में नया विवाद, नए कार्यकारी अध्यक्ष पर रेप का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भोपाल यूथ कांग्रेस में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए अमित खत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने रेप का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

author-image
Vikram Jain
bhopal youth congress controversy amit khatri rape allegation protest hindi news zvj

यूथ कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

Bhopal Youth Congress Amit Khatri Rape Allegation: मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने हाल ही में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में अंकित दुबे को पद से हटाकर अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन इस नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस कार्यालय में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

Advertisment

शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित खत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी के नाम का बैनर लेकर पहुंची इन महिलाओं ने खत्री को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की, जिससे यूथ कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया और गंभीर मोड़ ले चुका है। ( bhopal youth congress protest) 

नए कार्यकारी अध्यक्ष पर रेप का आरोप

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिला अध्यक्ष के पद पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ, जहां राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को पिछली जांच रिपोर्ट के आधार पर अंकित दुबे को पद से हटा दिया था, वहीं उनकी जगह चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। खत्री की नियुक्ति के चंद घंटों बाद ही कांग्रेस संगठन के भीतर से ही उनके खिलाफ विरोध की आवाज उठने लगी।

Advertisment

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रदर्शन किया। महिलाओं मे नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अमित खत्री पर दुष्कर्म (रेप) का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की। 

Bhopal Youth Congress Amit Khatri Rape Allegation
महिलाओं ने की अमित खत्री को पद से हटाने की मांग।

राहुल गांधी के नाम के बैनर तले विरोध

प्रदर्शनकारियों ने एक ऐसा बैनर भी थाम रखा था जिस पर राहुल गांधी का नाम लिखा था। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील की कि उन्हें "खत्री से बचाया जाए" और एक ऐसे व्यक्ति को पद से हटाया जाए जिस पर इतना गंभीर आपराधिक आरोप है। यह घटनाक्रम यूथ कांग्रेस के लिए बड़ी नैतिक चुनौती पेश करता है, क्योंकि जिस नेता को आपराधिक रिकॉर्ड के कारण हटाया गया, उसकी जगह पर नियुक्त नेता भी अब आपराधिक आरोपों के घेरे में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें...  MP Youth Congress Bhopal:  भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे को हटाया, अमित खत्री बने कार्यकारी अध्यक्ष, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने की सजा !

Advertisment

दुबे को हटाने का आधार, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाना

अंकित दुबे को हटाने का फैसला नेशनल यूथ कांग्रेस की एक जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। 14 नवंबर को राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति रंजन और लिलिन प्रसाद भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने अंकित दुबे और फर्स्ट रनर-अप अमित खत्री दोनों के बयान लिए थे। जांच समिति ने करीब एक सप्ताह तक रिकॉर्ड खंगाले और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी।

रिपोर्ट में यह कहा गया कि अंकित दुबे के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित पाए गए, और उन्होंने चुनाव नामांकन के दौरान इन मामलों की सही जानकारी नहीं दी। संगठन का मानना था कि ऐसे आपराधिक मामले संगठन की छवि और निर्धारित नियमों के विरुद्ध हैं, जिसके चलते उन्हें पद पर बनाए रखना उचित नहीं था। दुबे को हटाए जाने के बाद चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

परिणाम के साथ ही शुरू हुआ था विवाद

भोपाल यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। अंकित दुबे पहले स्थान पर रहे थे, और अमित खत्री दूसरे स्थान पर। परिणाम के बाद अमित खत्री ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दुबे ने अपने लंबित आपराधिक मामलों की सही जानकारी नहीं दी। खत्री ने आरोप लगाया था कि कई धाराओं के केस होने के कारण दुबे पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते। जिला संगठन की गतिविधियों में “अनुशासनहीनता और दबाव बनाने” जैसी शिकायतें भी की गईं थीं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... Prof Rattan Lal Awards: सॉलिडरीडाड और IISS ने शुरू किए प्रो. रतन लाल अवॉर्ड्स, 14 विशेषज्ञ सम्मानित, डॉ. मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

ये खबर भी पढ़ें.. Rewa Rishwat Case: लोकायुक्त का एक्शन, रीवा में 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूस

ये खबर भी पढ़ें.. Jabalpur Police: पुलिस के हत्थे चढ़ा 1.50 लाख का इनामी माफिया, नागपुर में छिपा बैठा था अमित खंपरिया, दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई केस

Bhopal Youth Congress, Youth Congress Amit Khatri Rape Allegation, 
Ankit Dubey, Congress Protest, Amit Khatri Rape FIR Copy, MP Politics, Youth Congress Controversy, Bhopal News, Bhopal Congress office protest

bhopal youth congress bhopal youth congress protest Youth Congress Amit Khatri Rape Allegation
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें