रतलाम: जज की पत्नी की ट्रेन के टॉयलेट में मौत; पति प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे, अंदर साइलेंट अटैक ने ली जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

राजस्थान के निंबाहेड़ा में पदस्थ एडीजे राजकुमार चौहान की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला का शव रतलाम के पास जावरा स्टेशन पर टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर निकाला गया।

ratlam jawra station judge wife death silent attack train washroom hindi news zvj

Ratlam ADJ Rajkumar Chauhan Wife Death: रेल सफर के दौरान एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रतलाम जिले के जावरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला का शव ट्रेन के टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। मृतका की पहचान राजस्थान के निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आया और वॉशरूम के अंदर ही उनकी मौत हो गई।

अलग-अलग कोच में थे पति-पत्नी

दरअसल, निंबाहेड़ा में पदस्थ एडीजे राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान (45 वर्ष) 4 मार्च को कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। दंपति राजस्थान के सोयत स्टेशन से निम्बाहेड़ा के लिए बैठे थे। दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था। सफर के दौरान उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची, तो जज राजकुमार चौहान अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं। 

जीआरपी ने मोबाइल लोकेशन से सुलझाई गुत्थी

पत्नी के न मिलने पर जज ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। तब तक ट्रेन निंबाहेड़ा से आगे के लिए रवाना हो चुकी थी। पुलिस ने फौरन सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन उषा कहीं नजर नहीं आईं। इसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, तो वह ट्रेन के अंदर ही मिली। शक होने पर जीआरपी ने मंदसौर स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर जांच की, लेकिन टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण सफलता नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें.. भोपाल: आखिर ऐसा क्या हुआ... होली पर भांग की ठंडाई पीकर दोस्तों के साथ डांस कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर को आ गई मौत?

जावरा स्टेशन पर टूटा दरवाजा, मिली लाश

ट्रेन जब रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पहुंची, तो पुलिस फोर्स मुस्तैद थी। कोच के टॉयलेट का दरवाजा अंदर से लॉक था। संदेह पुख्ता होने पर जीआरपी ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के शुरुआती परीक्षण के अनुसार, उषा चौहान को 'साइलेंट हार्ट अटैक' आया था, जिसके कारण उन्हें संभलने या मदद मांगने का मौका भी नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें.. एमपी में शिवराज की नई स्कीम: मोबाइल क्लिनिक, फ्री मामा कोचिंग और लैपटाप देंगे, मप्र सरकार और प्राइवेट सेक्टर से लेंगे मदद

बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर रवाना हुआ परिवार

घटना की जानकारी मिलते ही नीमच जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जज राजकुमार चौहान और उनके परिजन भी जावरा पहुंचे। परिजनों ने इस दुखद घड़ी में किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही या पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। Jawra news 

ये खबर भी पढ़ें.. जबलपुर में खूनी संघर्ष: होली की रात दो गुटों में जमकर पथराव और फायरिंग, इलाके में भारी तनाव, एक घायल, पुलिस बल तैनात

ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर ताप्ती परिसर सुसाइड केस: पुलिस के थप्पड़ से खौफजदा युवक ने मल्टी की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मां के सामने गई बेटे की जान, जानें मामला

Ratlam News, Jawra Railway Station, ADJ Rajkumar Chauhan Wife Death, Train, Silent Heart Attack, Bhagat Ki Kothi Express, MP News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article