/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/shivraj-singh-chauhan-2026-03-05-14-55-18.jpg)
Shivraj Singh Chauhan Birthday 5 March 2026: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित सरकारी आवास पर गुरुवार, 5 मार्च 2026 को अपना 66 जन्मदिन मनाया। उन्होंने पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और दिव्यांगों को लेकर संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी स्कीमों को लेकर जाने जाते हैं। उन्होने अपने जन्मदिन पर गुरुवार को नए संकल्पों पर काम शुरू करने का ऐलान किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया में खून की होलियां खेली जा रही, ऐसे में वसुधैव कुटुंबकम और सद्भावना का भाव जरूरी है। इसका रास्ता प्रेस से होकर गुजरता है। प्रेम का प्रकटीकरण सेवा से होता है, लेकिन सिर्फ प्रेम से भी काम नहीं चलता।
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर नहीं, डॉक्टर भी कम
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे विदिशा संसदीय क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर नहीं, डॉक्टर नहीं होते है। ऐसे में यहां हर विधानसभा के लि मोबाइल क्लिनिक शुरू करेंगे। सांसद निधि से गाड़ियां खरीदेंगे। ड्राइवर, संसाधन, डॉक्टर और दवाईयां के लिए एमपी सरकार और प्राइवेट सेक्टर से मदद लेंगे।
हमने अपने संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं में आठ मोबाइल क्लीनिक प्रारंभ करने का संकल्प लिया है। इन मोबाइल क्लीनिकों में आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। प्रारंभिक जाँचों - जैसे ईसीजी, रक्त परीक्षण वहाँ आसानी से हो सकेगा। इनमें डॉक्टर, कंपाउंडर और आवश्यक चिकित्सा स्टाफ उपस्थित… pic.twitter.com/gjJcxuorPl
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, सामान बेचने की जगह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों को बैटरी वाली साइकिल देंगे, उसके पीछे सामान रखने की जगह हो, ताकि सामान बेच सकें। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कुछ दिव्यांगों को संकेतिक रूप से ट्राइसाइकिल वितरित कीं।
टॉपरों को पुरस्कृत करेंगे, जरुरतमंदों को लैपटॉप
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जरुरतमंदों को फ्री कोचिंग क्लास शुरू करेंगे। जहां गरीब बच्चे एमपीसीएससी की तैयारी कर सकेंगे। 10वीं-12वीं के टॉपरों पुरस्कृत करेंगे। जरुरतमंदों को लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us