/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/indore-congress-city-executive-committee-new-rules-parshad-candidates-excluded-hindi-news-zvj-2026-02-16-20-50-41.jpg)
Indore Congress Executive Committee: इंदौर कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर 'मिशन मोड' में नजर आ रही है। संगठन को धार देने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एक कड़ा फैसला लिया है। अब शहर कार्यकारिणी में उन चेहरों को जगह नहीं मिलेगी, जो पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य संगठन और चुनावी तैयारी के बीच संतुलन बनाना है। पार्टी चाहती है कि पदाधिकारी केवल संगठन को समय दें, जबकि चुनावी चेहरे अपने वार्डों में जाकर जनता के बीच काम करें। 50 सदस्यीय इस टीम में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। नामों पर खींचतान के कारण फिलहाल सूची रोक दी गई है।
संगठन मजबूत करने के लिए नया फॉर्मूला
इंदौर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने से पहले ही चर्चाओं में आ गई है। शनिवार को पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) भेजी जाने वाली सूची को फिलहाल रोक दिया गया है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व कार्यकारिणी के स्वरूप को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। जल्द घोषित होने वाली शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए एक नया नियम जोड़ा गया है। जिसके अनुसार पार्षद पद के उम्मीदवारों और वर्तमान पार्षदों को कार्यकारिणी में कोई पद नहीं मिलेगा।
क्यों बाहर रखे जा रहे हैं पार्षद दावेदार?
कांग्रेस की रणनीति के अनुसार, यदि किसी पार्षद प्रत्याशी को संगठन में पद दिया जाता है, तो वह पूरे शहर या संगठन के काम के बजाय अपने वार्ड की राजनीति में उलझ जाता है। इससे संगठन के काम प्रभावित होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान पार्षदों और टिकट के दावेदारों को इस बार पद से मुक्त रखा गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन सृजन अभियान के तहत अपने बूथ और वार्ड को मजबूत करें।
ये खबर भी पढ़ें... मोटी कमाई का लालच और करोड़ों की ठगी: ग्वालियर में लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, जानें वाहन मालिकों से कैसे करता था फ्रॉड
50 सदस्यों की टीम पर भारी 'सिफारिश'
सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी केवल 50 सदस्यों की होनी है, लेकिन दावेदार सैंकड़ों में हैं। शहर के बड़े नेता अपने करीबियों और समर्थकों को पद दिलाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी खींचतान और सीमित पदों की वजह से नामों का अंतिम चयन शहर कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहता है, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: द लेजी कैफे में जमकर तोड़फोड़, बदमाशों ने युवक से की मारपीट, फोड़ा सिर, अड़ीबाजी का विरोध करने पर पथराव
फिलहाल नामों की लिस्ट पर रोक
नामों पर चल रही खींचतान और विवाद की आशंका के कारण फिलहाल सूची रोक दी गई है। जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को मंजूरी के लिए भेजी जानी थी। कांग्रेस ने तय किया है कि जो नेता पार्षद चुनाव लड़ना चाहते हैं या जो अभी पार्षद हैं, उन्हें संगठन में पद नहीं मिलेगा। पार्टी चाहती है कि ये नेता पद के बजाय अपने वार्ड और चुनाव पर ध्यान दें।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में हत्या और सुसाइड: 3 बेटों का हत्यारा पिता जेल से छूटकर किराए से रहने आया, घर खाली करने का दबाव बनाने पर उठाया ये कदम
28 फरवरी तक का अल्टीमेटम
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने नियुक्तियां पूरी कर ली हैं, लेकिन शहर में वार्ड और बूथ अध्यक्षों के नाम अब भी पेंडिंग हैं। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने वार्ड और बूथ स्तर पर योग्य नामों के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया है। माना जा रहा है कि शहर कार्यकारिणी की घोषणा के बाद होने वाले संभावित विरोध को रोकने के लिए भी पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
ये खबर भी पढ़ें... वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: एक महीने में पहले कान्हा से लाया था, मुहली रेंज में मिला शव, टेरिटरी फाइट की आशंका
Indore News | Indore Nagar Nigam Election | mp congress strategy | PCC Chif Jitu Patwari Indore Congress News, Indore Congress Chintu Chouksey, City Congress Executive Committee, Nagar Nigam Election Indore, Congress Organization Strengthening, Indore Political News Indore News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us