/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/veerangana-rani-durgavati-tiger-reserve-2026-02-16-18-04-41.webp)
फाइल फोटो।
Sagar Veerangana rani Durgavati Tiger ReserveTiger Death: मध्यप्रदेश के नए वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे को बसाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। करीब एक महीने पहले ही कान्हा टाइगर रिजर्व से शिफ्ट किए गए एक युवा बाघ की रविवार को मौत हो गई। विभाग को इसकी लोकेशन पिछले तीन दिनों से एक ही स्थान पर मिल रही थी, जिसके बाद की गई सर्चिंग में बाघ का शव बरामद हुआ। मृतक बाघ की उम्र 3 से 4 साल बताई जा रही है। वन विभाग अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह प्राकृतिक मौत है या बाघों के बीच आपसी वर्चस्व की जंग (Territory Fight Tiger) का परिणाम।
मानेगांव बीट में मिला बाघ का शव
सागर जिले के मुहली रेंज स्थित कोर एरिया में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वन विभाग की टीम को निगरानी के दौरान 35 महीने के एक युवा बाघ का शव मिला। इस बाघ को सुरक्षा के लिहाज से कॉलर आईडी पहनाई गई थी। रेडियो कॉलर से मिल रहे सिग्नल के अनुसार, बाघ पिछले तीन दिनों से एक ही स्थान (मानेगांव बीट) पर स्थिर था। जब टीम मौके पर पहुँची, तो बाघ जमीन पर मृत अवस्था में मिला। सोमवार सुबह पन्ना, भोपाल और जबलपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: द लेजी कैफे में जमकर तोड़फोड़, बदमाशों ने युवक से की मारपीट, फोड़ा सिर, अड़ीबाजी का विरोध करने पर पथराव
टेरिटरी फाइट का गहरा संदेह
जांच अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। डीएफओ रजनीश कुमार के अनुसार, मौके पर बिजली के तार या करंट के कोई सबूत नहीं मिले हैं, और न ही पानी में जहर होने के संकेत हैं। घटनास्थल पर अन्य वन्यजीवों के पगमार्क (पैरों के निशान) मिले हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि अपनी सीमा (Territory) बनाने के संघर्ष में किसी दूसरे शक्तिशाली बाघ ने इस पर हमला किया होगा।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में अग्निकांड: भौंरी के होटल में लगी भीषण आग, पुलिस ने जेसीबी से दीवार तोड़कर बचाई 150 जिंदगियां, धुएं के गुबार के बीच सफल रेस्क्यू
कान्हा में मिला था विशेष प्रशिक्षण
Tiger Death Sagar, Veerangana Durgavati Tiger Reserve, Kanha Tiger Shifting, MP Forest Department, Territory Fight Tiger, Muhli Range Sagar MP Tiger Death eerangana rani Durgavati Tiger Reserve | mp kanha tiger reserve news | kanha tiger fight kanha tiger reserve mp | MP news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us