/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/gwalior-crime-branch-arrests-mastermind-himachal-sharma-luxury-car-scam-hindi-news-zvj-2026-02-16-18-58-42.jpg)
Gwalior Luxury Car Scam: ग्वालियर में "मोटी कमाई" का सपना दिखाकर वाहन मालिकों की मेहनत की कमाई डकारने वाले एक बेहद शातिर ठग का पर्दाफाश हुआ है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के जयपुर में घेराबंदी कर मास्टरमाइंड हिमाचल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरकारी मंत्रालयों और बड़ी कंपनियों में वाहन अटैच कराने के नाम पर अनुबंध करता था और फिर उन गाड़ियों को खुर्द-बुर्द कर देता था। इस ठगी का शिकार हुए 42 लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस शातिर ठग को सलाखों के पीछे पहुंचाया। आरोपी पहले भी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करते पकड़ा जा चुका है।
ऐसे देता था ठगी को अंजाम
ग्वालियर में लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाले शातिर ठग हिमाचल शर्मा को क्राइम ब्रांच ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। वह खुद को बड़ा अधिकारी या रसूखदार व्यक्ति बताकर गाड़ी मालिकों और ट्रेवल्स संचालकों से मिलता था। वह उन्हें लालच देता था कि उनकी महंगी गाड़ियाँ, ट्रक या डंपर सरकारी विभागों और बड़ी कंपनियों में ऊंचे किराये पर लगवा देगा। लोगों का भरोसा जीतने के लिए वह बाकायदा कागजी एग्रीमेंट (अनुबंध) भी करता था।
निकलवा देता था वाहनों का GPS सिस्टम
ठगी करने के लिए वह शुरू के एक-दो महीने तो सही समय पर किराया देता था, लेकिन जैसे ही गाड़ियाँ उसके कब्जे में आतीं, वह सबसे पहले उनका GPS सिस्टम निकाल देता था ताकि लोकेशन न मिले। इसके बाद वह गाड़ियाँ लेकर गायब हो जाता था। इस तरह न तो मालिक को अपनी गाड़ी वापस मिलती थी और न ही किराया। इस शातिर तरीके से उसने 42 से ज्यादा लोगों के करोड़ों रुपये के वाहन हड़प लिए।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: द लेजी कैफे में जमकर तोड़फोड़, बदमाशों ने युवक से की मारपीट, फोड़ा सिर, अड़ीबाजी का विरोध करने पर पथराव
ग्वालियर में कई लोगों से की धोखाधड़ी
ग्वालियर के पटेल नगर में रहने वाले हिमाचल शर्मा के खिलाफ 40 से ज्यादा लोगों ने मिलकर एसएसपी (SSP) से शिकायत की थी। मामला तब खुला जब गाड़ी मालिकों ने सर्विस के बहाने अपनी गाड़ियां वापस मांगी, लेकिन हिमाचल शर्मा ने मना कर दिया और किराया देना भी बंद कर दिया। इसके बाद वह शहर छोड़कर भाग गया।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में अग्निकांड: भौंरी के होटल में लगी भीषण आग, पुलिस ने जेसीबी से दीवार तोड़कर बचाई 150 जिंदगियां, धुएं के गुबार के बीच सफल रेस्क्यू
वर्दी में धोखाधड़ी करते भी पकड़ाया था
आरोपी पहले भी फर्जी पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराने और ठगने का काम कर चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि हिमाचल शर्मा आज से 9 साल पहले (2016 में) भी पकड़ा गया था। उस वक्त वह एसआई (SI) की वर्दी पहनकर नीली बत्ती लगी बोलेरो में घूमता था। उसने खुद को होमगार्ड का प्लाटून कमांडर बताया था, जो जांच में फर्जी पाया गया। अब एक बार फिर उसने वर्दी और रसूख का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीता और करोड़ों के वाहनों को गायब कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर कांग्रेस का नया फॉर्मूला: कार्यकारिणी में पार्षद दावेदारों की नो एंट्री, केवल एक्टिव कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन मजबूती पर फोकस
जयपुर में बनाया नया ठिकाना
जब ग्वालियर में पीड़ितों की संख्या बढ़ी और एसएसपी कार्यालय में शिकायतें बढ़ गई तो आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया। उसने अपना नया ठिकाना जयपुर को बनाया। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला कि वह फरीदाबाद के एक साथी के साथ मिलकर इन गाड़ियों को दूसरे राज्यों में खपाने की तैयारी में है। टीम ने फौरन दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है। ( Gwalior News)
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में हत्या और सुसाइड: 3 बेटों का हत्यारा पिता जेल से छूटकर किराए से रहने आया, घर खाली करने का दबाव बनाने पर उठाया ये कदम
gwalior crime branch , gwalior ne
ws, Gwalior Crime News, Luxury Car Scam Himachal Sharma Arrest, Luxury Car Scam Gwalior, Fraud with Vehicle Owners, Gwalior Police, Jaipur News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us