Advertisment

भोपाल में हत्या और सुसाइड: 3 बेटों का हत्यारा पिता जेल से छूटकर किराए से रहने आया, घर खाली करने का दबाव बनाने पर उठाया ये कदम

गौतम नगर थाना क्षेत्र में किराएदार प्रीतम कुशवाहा ने अपनी गुरुबहन दुर्गा कुशवाहा पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की हत्या के बाद गुरुभाई ने ट्रेन में कटकर खुदकुशी कर डाली।

author-image
sanjay warude
Bhopal Murder Suicide Case

Bhopal Murder Suicide Case: भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Advertisment

गौतम नगर थाना क्षेत्र में किराएदार प्रीतम कुशवाहा ने अपनी गुरुबहन दुर्गा कुशवाहा पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की हत्या के बाद गुरुभाई ने ट्रेन में कटकर खुदकुशी कर डाली। सोमवार दोपहर जब मकान मालकिन का बेटा घर लौटा तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद मामले का खुलासा और सूचना पर गौतनम नगर थाना पुलिस पहुंची।

महिला का लहुलूहान शव, पुलिस ने जांच शुरू की

घर के अंदर गुरुबहन का लहुलूहान शव पड़ा था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में खबर फैल गई। जिसके बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MCU में गौ-शाला निर्माण की मांग: यूनिवर्सिटी में NSUI का उपवास, एक छात्र की तबीयत बिगड़ी

ग्रामीणों ने गांव से निकाला तो गुरु बहन बनीं सहारा

प्रीतम कुशवाहा का मूल गांव सागर जिले का तेंदूखेड़ा है। जहां उसने अपने जीन बच्चों की हत्या की थी। पिछले साल ही जेल से छूटकर गांव लौटा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे गांव से निकाल दिया। जमाई महेश कुशवाह के मुताबिक, मृतिका दुर्गा कुशवाहा प्रीतम को अपना गुरुभाई मानती थी। ऐसे में प्रीतम ने दुर्गा से संपर्क किया और उसे घर किराए से देने के लिए मनाया। 

गुरुबहन घर खाली करने का बना रही थीं दबाव

दुर्गा कुशवाहा पूर्वी निशातपुरा में रहती थीं। प्रीतम करीब एक साल से गुरुबहन के घर में किराए से रह रहा था। हालांकि, फिर गुरुबहन दुर्गा उसी मकान के पास एक नया घर बनवा रही थीं। जिसको लेकर पिछले छह महीने से उसे घर खाली करने का दबाव बना रही थीं। जिसको लेकर उनमें कई बार विवाद भी हुआ।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: रात में ठंड और दिन में चुभती धूप, एमपी में अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सफाई के बहाने घर के एक कमरे में किया हमला

प्रीतम सोमवार शाम को गुरुबहन के घर पहुंचा। इस दौरान महिला का पति और बेटा घर पर नहीं था। पड़ोस में ही उनके घर का काम चल रहा है। महिला की बहू के मुताबिक, प्रीतम घर आया और सांस को सफाई के बहाने घर में ले गया और एक कमरे में उसने सांस पर चाकू से हमला कर दिया।

सीने पर 9, पेट और गर्दन पर 3 गहरे घाव

45 वर्षीय मकान मालकिन दुर्गा कुशवाहा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि महिला पर 13 वार किए थें, जिसमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर गहरा घाव था। जिसके बाद प्रीतम कुशवाहा ट्रेन के सामने कूद गया, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

Advertisment

ये भी पढ़ें: भोपाल के 37 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: तुलसी नगर, होशंगाबाद रोड, शारदा कुंज समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Bhopal Murder Suicide Case Gautam Nagar police station Bhopal Gautam Nagar police station MP news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें