पूर्व मंत्री दीपक जोशी की शादी: कांग्रेस नेत्री से यहां किया विवाह, सोशल मीडिया पर मांग में सिंदूर भरते तस्वीर आई सामने

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से आर्य समाज मंदिर में शादी की, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। पढ़ें पूरी खबर...

deepak joshi marriage

Deepak Joshi Marriage: मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका निजी जीवन है। शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बंसल न्यूज इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

आर्य समाज मंदिर में हुआ विवाह

सूत्रों के मुताबिक दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि यह एक सादे समारोह में हुआ विवाह था। इसकी तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपक जोशी को बधाई दी, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया।

deepak joshi
कांग्रेस नेता ने बृजेंद्र शुक्ला ने फेसबुक पर यह पोस्ट साझा की है।

ये भी पढ़ें- वार्ड 44 से निशा देवलिया ही रहेंगी पार्षद: हाईकोर्ट ने पलटा BJP पार्षद का चुनाव शून्य घोषित करने का फैसला, कांग्रेस को झटका

क्या बोले दीपक जोशी

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि दो या तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। फिलहाल वे भोपाल से बाहर हैं और 22 दिसंबर के बाद ही राजधानी लौटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले पर वे अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। जोशी के अनुसार, भोपाल आने के बाद वे अपने वकील से चर्चा करेंगे और उसी के बाद कोई बयान देंगे।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग का खूनी खेल: एविएटर गेम में 30 लाख हारने के बाद ठेकेदार ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

पहली पत्नी का कोविड में हुआ निधन

दीपक जोशी की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। उनकी पहली पत्नी विजया जोशी का वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान निधन हो गया था। उस समय यह खबर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दीपक जोशी का यह दूसरा विवाह बताया जा रहा है, हालांकि इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

rajesh joshi marriage (1)
शादी की तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया।

अन्य विवाह को लेकर भी रही चर्चाएं

पल्लवी राज सक्सेना से शादी से पहले दीपक जोशी के नाम दो अन्य महिलाओं के साथ विवाह की चर्चाएं भी सामने आ चुकी हैं। नम्रता जोशी का दावा है कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके साथ उनके घर में रहती हैं। वहीं शिखा जोशी (शिखा मित्रा) का कहना है कि उन्होंने 2016 में दीपक जोशी से शादी की थी। इन दोनों मामलों में विवाद इतना बढ़ा कि बात अदालत तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- भोपाल नवोदय स्कूल से भागे दोनों स्टूडेंट मिले: उज्जैन से पुलिस ने ढूंढा, नया फोन खरीदा था, सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से ट्रेस हुए छात्र

2013 में बने थे मंत्री

दीपक जोशी ने 2013 में देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता मनोज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने और कमलनाथ सरकार गिरने के बाद राजनीतिक समीकरण बदले। उपचुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर दलबदल कर आए नेताओं को टिकट दिया, जिससे दीपक जोशी खुद को राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस करने लगे। यही वह दौर था जब उनका भाजपा से मोहभंग शुरू हुआ। अंततः 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें- MP हाईकोर्ट का आदेश: स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश की सचिव गीता शुक्ला की नियुक्ति अवैधानिक, LDC के पद पर होंगी रिवर्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article