Advertisment

MP Dowry Case: फेरों से पहले दूल्हे ने की 10 लाख की डिमांड, दहेज नहीं मिला तो मंडप से लौटी बारात, लड़की वालों ने हाइवे पर लगाया जाम

छतरपुर में एक शादी दहेज के लालच की भेंट चढ़ गई। फेरे से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिवार ने 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांगा। मांग पूरी न होने पर बारात मंडप से लौट गई। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने हाइवे पर चक्काजाम लगा दिया।

author-image
Vikram Jain
chhatarpur dowry case groom demands 10 lakh before pheras hindi news zvj

गुस्साए परिजनों ने लगाया नौगांव रोड पर लगाया जाम।

Chhatarpur Dowry Case Groom Demands 10 lakh: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दहेज लोभी परिवार की वजह से शादी समारोह गम, गुस्से और हंगामे में बदल गया। यहां वरमाला के बाद दूल्हा और उसके परिवार ने फेरे से पहले लड़की वालों से अचानक 10 लाख रुपए की डिमांड कर डाली। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो बारात मंडप से वापस चली गई। बारात के मंडप से जाने से दुल्हन के परिवार का गुस्सा बढ़ गया। नाराज परिवार ने छतरपुर-नौगांव रोड पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया। अब मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

Advertisment

फेरे से पहले ही मांगे 10 लाख रुपए

छतरपुर जिले में एक शर्मनाक दहेज मांग ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां ओरछा रोड थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की रहने वाली MBA छात्रा नीतू कुशवाहा की शादी छतरपुर देरी रोड निवासी गौरव कुशवाहा से तय हुई थी। पहले दोनों परिवारों के बीच 10 लाख रुपए दहेज पर सहमति बनी थी, जिसमें से 6.5 लाख रुपए तिलक व अन्य रस्मों में पहले ही दिए जा चुके थे।

दूल्हे के सामने गिड़गिड़ाते रहे दुल्हन के पिता 

रविवार को धूमधाम से बारात मंडप में पहुंची, वरमाला की रस्म के बाद जब फेरे की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे और उसके परिजनों ने अचानक 10 लाख रुपए और मांग लिए। दुल्हे पक्ष की इस डिमांड के बाद शादी में सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते ही खुशियां का माहौल हंगामेदार हो गया। दुल्हन के पिता भागचंद कुशवाहा से जितना हो सका, वे हाथ जोड़ते रहे, दूल्हे के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन लड़के ने एक ना सुनी वह अपने फैसले पर अडिग रहा।

ये खबर भी पढ़ें...Nayagaon Bridge Collapse: भोपाल-पिपरिया रोड पर नयागांव का पुल ढहा, कई वाहन गिरे, पूर्व सैनिक की मौत, 3 घायल, प्रबंधक सस्पेंड

Advertisment

दहेज न मिलने पर मंडप छोड़ लौटी बारात

आर्थिक मजबूरी के कारण दुल्हन के परिजन रकम नहीं दे पाए, दुल्हन पक्ष ने स्पष्ट कहा कि वे अतिरिक्त रकम देने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद दूल्हा गौरव कुशवाहा पूरी बारात के साथ मंडप छोड़कर वापस चला गया। दुल्हन के परिवार के लिए यह क्षण बेहद दर्दनाक था, क्योंकि समारोह में पहुंचे रिश्तेदार और लोग स्तब्ध रह गए।

Chhatarpur dowry case 11
तिलक की रस्म के दौरान भी दुल्हन पक्ष ने दूल्हे गौरव को नगद राशि दी थी।

गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

बारात के मंडप से वापस जाते ही दुल्हन पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने छतरपुर-नौगांव रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।

ये खबर भी पढ़ें... MP Police: अब QR कोड से सीधे DCP तक पहुंचेगी ट्रैफिक शिकायत, इंदौर में WhatsApp हेल्पलाइन, इन जिलों में भी स्मार्ट पुलिसिंग

Advertisment

8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

अब मामले में दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा गौरव कुशवाहा सहित 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...RGPV में करोड़ों की गड़बड़ियां: ABVP ने किया मंत्री इंदर सिंह के घर का घेराव, CBI जांच और धारा-54 लागू करने की मांग

ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur ITI Teacher: आईटीआई टीचर ने छात्र से की अभद्रता, कहा- जूते मारूंगा, NSUI ने की कार्रवाई की मांग

Advertisment

Chhatarpur news, Chhatarpur Marriage case, Chhatarpur dowry case, Groom demands dowry, Marriage dowry demand, MP wedding controversy, Dowry harassment in India, Chhatarpur Marriage dowry, Dowry FIR filed, Madhya Pradesh viral news

Chhatarpur News Madhya pradesh Viral news Chhatarpur Marriage case Chhatarpur dowry case Groom demands dowry Marriage dowry demand MP wedding controversy Dowry harassment in India Chhatarpur Marriage dowry Dowry FIR filed
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें