
Youth Day 12 january 2026: स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती को सोमवार, 12 जनवरी 2026 को युवा दिवस के रूप में मनाया।
भोपाल स्थित सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया। राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। प्रदेशभर के 50 लाख छात्रों ने सूर्य नमस्कार और योग प्राणायाम किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह, कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
स्वस्थ जीवन के लिए हेल्थ टिप्स
नियमित व्यायाम: प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें।
सूर्य नमस्कार का महत्व: यदि पूरे योग के लिए समय न हो, तो केवल 12 चरणों वाले सूर्य नमस्कार के माध्यम से भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
खान-पान पर नियंत्रण: जंक फूड और शरीर में विकृति लाने वाले खाद्य पदार्थों से बचें। संतुलित और सात्विक आहार लें।
खेलकूद: अपनी पसंद का कोई भी एक खेल जरूर खेलें, यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
नशे से दूरी: जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हर प्रकार के नशे से दूर रहें।
मानसिक और बौद्धिक विकास
सेल्फ स्टडी: किताबें पढ़ने की आदत डालें। केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि बाहर का ज्ञान भी अर्जित करें।
मानसिक शांति: स्वाध्याय और अच्छे विचारों से सूक्ष्म शरीर को मानसिक सुख और शांति प्रदान करें।
सकारात्मकता: हमेशा हताशा के बजाय आशा से भरे रहें। जीवन के हर पल को आनंद के साथ जिएं।
सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी
संवेदनशीलता: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के प्रति हमेशा दयालु और संवेदनशील रहें।
चरित्र निर्माण: व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अपने चरित्र का निर्माण भी करें।
भावनाएं साझा करें: अपनी बातें और भावनाएं परिवार व दोस्तों के साथ साझा करें, इसे मन में दबाकर न रखें।
पर्यावरण संरक्षण: अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पानी बचाएं।
ये भी पढ़ें: पति ने किए सपने पूरे, SI बनते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता बोली पंडिताई और लुक से होती है शर्मिंदग
राष्ट्र और संस्कृति के प्रति कर्तव्य
विरासत का संरक्षण: अपनी संस्कृति, विरासत और सनातन मूल्यों को सहेजें।
स्वदेशी का गौरव: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और आत्मनिर्भर भारत/मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान दें।
नवाचार: तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उसे मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़कर रखें।
राष्ट्रभक्ति: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए मानवता और राष्ट्रहित के लिए जिएं।
ये भी पढ़ें: भोपाल में 4 स्टार होटल पर जुर्माना: वेज बिरयानी की जगह पंडित जी को परोसा चिकन, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us