Advertisment

भोपाल में दिव्यांग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट: नॉन स्टॉप 100 घंटे चलेगा बल्ला, 8 स्टेट्स की 56 टीमों में होंगे 25 मैच

राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 के तहत नॉट आउट @100 का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस टूर्नामेंट में आठ राज्यों से करीब 600 से ​अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। 

author-image
sanjay warude
National Disabled Cricket Sports Festival 2026

National Disabled Cricket Sports Festival 2026: भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 100 घंटे का दिव्यांग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ।

Advertisment

राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 के तहत नॉट आउट @100 का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस टूर्नामेंट में आठ राज्यों की 6 प्रमुख दिव्यांग टीमें और लगभग 50 अन्य टीमें शामिल हो रही हैं। इस महाकुंभ में देशभर से करीब 600 से ​अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। 

दुनिया का पहला T20 टूर्नामेंट का दावा

कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र शर्मा के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा टूर्नामेंट है, जो लगातार 100 घंटे तक बिना रुके चलेगा। दिन और रात कुल 25 टी—20 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 फरवरी 2026 की शाम 4 बजे टूर्नामेंट का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: Bansal Pankh Marathon 2026: भोपाल में सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन का आगाज, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बढ़ाया रनर्स का जोश

Advertisment

महोत्सव की तीन रिकॉर्ड्स की दावेदारी

आयोजकों का दावा है कि विश्व में अब तक कोई भी खेल प्रतियोगिता लगातार 100 घंटे तक नहीं खेली गई है। इसी विशेषता के आधार पर इस महोत्सव को गिनीज बुक रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह टूर्नामेंट अपने आप में सद्भुत है। दुनिया देखे या न देखे, लेकिन मैदान पर संषर्घ और जुनून का यह सिलसिला 100 घंटे तक नहीं रुकेगा। यही इस आयोजन की असली ताकत है, जो दिव्यांगजनों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगी।

ये भी पढ़ें: आधार अपडेशन हुआ आसान: घंटों कतार में खड़े रहने की झंझट खत्म, ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करें और बचाएं टाइम

Advertisment
CM Mohan Yadav National Disabled Cricket Sports Festival 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें