Advertisment

आधार अपडेशन हुआ आसान: घंटों कतार में खड़े रहने की झंझट खत्म, ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करें और बचाएं टाइम

भारतीय विश्ष्टि पहचान प्राधिकरण ने ऐसे लोगों के लिए आधार अपडेशन प्रोसेस को सरल कर दिया है, जो अपना कीमती टाइम कतार में लगकर खराब नहीं करना चाहते हैं। अब आप UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करा सकते हैं।

author-image
sanjay warude
Aadhaar Update

Aadhaar Update: क्या आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं ? लेकिन सेंटर्स के बाहर की लंबी कतारों से परेशान है।

Advertisment

भारतीय विश्ष्टि पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) ने ऐसे लोगों के लिए आधार अपडेशन प्रोसेस को सरल कर दिया है, जो अपना कीमती टाइम कतार में लगकर खराब नहीं करना चाहते हैं। अब आप UIDAIकी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करा सकते हैं।

भोपाल में 35 सेंटर्स पर होगा आधार अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आधार सेंटर्स की संख्या भी बढ़ा दी हैं। अब शहर के 35 केंद्रों पर आधार में नाम, पता, फोटो या बायोमेट्रिक अपडेट किया जा सकेगा। प्रशासन ने शहर के प्रमुख डाकघर, नेशनलाइज बैंक शाखाओं और सरकारी परिवारों में आधार सेंटर्स संचालित करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:Ayushman Yojana: अब घर बैठे ऐप के जरिए खुद बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रोसेस, देखें अपनी Eligibility

Advertisment

जानें कहां-कहां आधार सेंटर्स ?

राजभवन के पास जीपीओ, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बैरागढ़, गोविंदपुरा स्थित पोस्ट ऑफिस।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया, बैक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक
कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय सहित विभिन्न कॉमन सर्विस सेटर सीएससी

ये भी पढ़ें: MP का मौसम: शहडोल के 3, जबलपुर, रीवा रीजन के 2-2 डिस्ट्रीक्ट में बारिश का अलर्ट, बाकी इलाकों में तापमान में 5°C तक के उछाल का अनुमान

यहां बुक करें ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट

UIDAI की आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in पर आप बुक अपॉइन्टमेंट विकल्प चुनकर आधार अपडेटशन के लिए अपॉइन्टमेंट बुक कर सकते हैं।
आधिकारिक पेज bookappointment.uidai.gov.inपर अपने पास का आधार सेंटर्स के लिए अपना अपॉइन्टमेंट स्लॉट चुन सकते हैं।

Advertisment

जानें जरूरी बातें, कब कराएं अपडेशन

  • 5 और 15 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमेट्रिक जरूरी।
  • नाम, पता, जन्मतिथि या जेंडर सुधार डेमोग्राफिक अपडेट के 50 रुपए।
  • फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस बायोमेट्रिक अपडेट के 100 रुपए।
  • पता परिवर्तन, मोटर आईडी, बिजली बिल या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाएं।

ये भी पढ़ें: Bansal Pankh Marathon 2026: भोपाल में सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन का आगाज, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बढ़ाया रनर्स का जोश

aadhaar update aadhaar update form aadhaar update news in hindi Aadhaar Update for Kids Bhopal Aadhaar Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें