Advertisment

Bansal Pankh Marathon 2026: भोपाल में सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन का आगाज, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बढ़ाया रनर्स का जोश

भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में हजारों की तादाद में रनर्स का हुजूम उमड़ पड़ा। बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल फिल्म से घर-घर में पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख पहुंची हैं। उन्होंने फ्लैग-ऑफ सेरेमनी के दौरान रनर्स का हौसला बढ़ाया।

author-image
sanjay warude
एडिट
New Update
Bansal Pankh Marathon 2026

Bansal Pankh Marathon 2026: सूरज की पहली किरण के साथ भोपाल में सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन बंसल पंख मैराथन 2026 का आगाज हुआ।भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में हजारों की तादाद में रनर्स का हुजूम उमड़ पड़ा। बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल फिल्म से घर-घर में पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख पहुंची हैं। उन्होंने फ्लैग-ऑफ सेरेमनी के दौरान रनर्स का हौसला बढ़ाया।

Advertisment
  • Feb 22, 2026 08:34 IST

    दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से हाथ मिलाया, कैमरे में फोटो लिए

    Bansal Pankh Marathon 2026

    बंसल पंख मैराथन में फ्लैग ऑफ के दौरान रनर्स दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को देखने रूक गए। कोई उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ा तो कोई अपने मोबाइल के कैमरे में फोटो लेते नजर आया। कुछ युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लीं। फातिमा सना शेख ने भी उनका अभिवादन किया और उनमें जोश भरा।



  • Feb 22, 2026 08:20 IST

    दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने किया फ्लैग ऑफ

    Bansal Pankh Marathon 2026

    भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से मैराथन शुरू हुई, जो अपर लेक वाले रूट से गुजरने वाली है। टीटी नगर स्टेडियम में मैराथन का समापन होगा। चार अलग-अलग कैटेगरी की चार रेस होना हैं। हर रेस को दंगल गर्ल फातिमा सना शेख फ्लैग ऑफ कर रही हैं। युवा, बच्चे फातिमा सना की एक झलक को आतुर नजर आए।



  • Feb 22, 2026 08:16 IST

    बच्चे, बुजुर्ग, युवा अपनी फिटनेस के लिए सड़कों पर उतरा

    Bansal Pankh Marathon 2026

    TT नगर स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर उत्साह चरम पर है। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या युवा-हर कोई अपनी फिटनेस और एक स्वस्थ समुदाय के निर्माण के लिए सड़कों पर उतरा है। झीलों की नगरी भोपाल आज एक अलग ही रंग में रंगी नजर आ रही है। भोपाल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी हजारों प्रतिभागी इस दौड़ का हिस्सा बने हैं।



bhopal news fatima sana shaikh tt nagar stadium Bansal Pankh Marathon 2026 Dangal Girl Fatima Sana Shaikh
Advertisment
चैनल से जुड़ें